IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे


बरेली की एसपी (साउथ) अंशिका वर्मा की शादी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. वो जल्द ही आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. इस बीच बरेली में उनका वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शानदार डिजाइन और कलर कॉम्बिनेशन लोगों का ध्यान खींच रहा है.

वायरल हो रहे इस वेडिंग कार्ड में मेहरून और गोल्डन रंग का बेहद आकर्षक मेल देखने को मिल रहा है. कार्ड के फ्रंट और बैक दोनों हिस्सों में मेहरून रंग को प्रमुखता दी गई है, जबकि येलो कलर में ‘AK’ अक्षरों का स्टाइलिश लोगो इसे एक खास पहचान देता है.

IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे

कार्ड में अंशिका वर्मा का नाम सबसे पहले

कार्ड में अंशिका वर्मा के माता-पिता की ओर से रिश्तेदारों और मित्रों को विवाह समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है. खास बात यह है कि कार्ड में अंशिका वर्मा का नाम सबसे पहले और उनके मंगेतर SSP सम्भल कृष्ण कुमार विश्नोई का नाम बाद में लिखा गया है, जो पारंपरिक शैली से अलग दिखता है.

30 मार्च को जयपुर के लारिया रिसॉर्ट में रिसेप्शन

इसके अलावा बेहतरीन डिजाइन वाले इस कार्ड में उनके मंगेतर को ‘कृष्ण’ नाम से संबोधित किया गया है, जो इसे एक व्यक्तिगत और सांस्कृतिक स्पर्श देता है. निमंत्रण कार्ड के अनुसार, 30 मार्च को जयपुर के लारिया रिसॉर्ट में वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जबकि 12 अप्रैल को प्रयागराज में भव्य रिसेप्शन पार्टी रखी गई है. हालांकि, कार्ड में 29 मार्च को होने वाली शादी का जिक्र नहीं किया गया है.

सोशल मीडिया पर छाया अंशिका वर्मा का वेडिंग कार्ड

ऐसे में माना जा रहा है कि विवाह समारोह सीमित दायरे में, सिर्फ परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में संपन्न होगा. फिलहाल, इस खूबसूरत वेडिंग कार्ड की चर्चा बरेली ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी जोरों पर है और लोग इसकी सादगी और एलिगेंट डिजाइन की जमकर सराहना कर रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *