ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा का दुनियाभर में काफी क्रेज है. खासतौर से बात करें भारत की तो उनके यहां पर भी लाखं की संख्या में फैंस मौजूद हैं. ऐसे में जब हाल ही में खबरें आईं कि शकीरा का कॉन्सर्ट भारत में होने वाला है, तब उनके फैंस बेहद खुश हो गए थे. लेकिन अब उन्हीं फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. शकीरा का जल्दी ही भारत में होने वाला कॉन्सर्ट अब पोस्टपोन हो गया है.
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा कॉन्सर्ट
हाल ही में डिस्ट्रिक्ट एप के सोशल मीडिया पेज पर इसे लेकर अपडेट दिया गया है. इस पेज पर शकीरा के कॉन्सर्ट के बारे में जरूरी अपडेट दिया गया है. इस पोस्ट में लिखा है, ‘फिलहाल चल रही जिओपॉलिटिकल सिचुएशन और रीजनल टेंशन के चलते फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट जिसमें शकीरा भाग लेने वाली थीं पोस्टपोन कर दिया गया है अगले नोटिस तक. हमारे फैंस और आर्टिस्ट की परवाह करते हुएप्रोडक्शन टीम ने ये फैसला किया है.’
टिकिट खरीदने वालों को मिलेगा रीफंड
इसके आगे इस पोस्ट में ये भी साफतौर पर कह दिया गया है, जिन लोगों ने भी कॉन्सर्ट के टिकिट खरीद लिए हैं उन्हें पूरा रीफंड मिल जाएगा. उन्होंने जिस भी प्लेटफॉर्म या मोड ऑफ पेमेंट से टिकिट खरीदें हैं वो सारा अमाउंट इन्हें वापस मिल जाएगा. साथ ही टीम ने ये भी बताया कि हम आर्टिस्ट की टीम के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं. जैसे ही वो नई तारीख देंगे हम आपको बता देंगें.
फैंस का टूटा दिल
इस खबर से शकीरा के भारतीय फैंस का दिल टूट गया है. इस पोस्ट पर सभी लोग कमेंट कर दिल टूटने वाली इमोजी के साथ रोने वाली इमोजी भी कमेंट में शेयर कर रहे हैं. कोई कमेंट में बता रहा है कि उसने कॉन्सर्ट के हिसाब से फ्लाइट टिकिट भी बुक कर ली है. तो कोई कह रहा है कि उनका दिल टूट गया है.

बता दें कि शकीरा का ये कॉन्सर्ट नॉन प्रॉफिट इनिशिएटिव के तहत किया जा रहा था. जो 10 और 11 अप्रैल को मुंबई में और 15 अप्रैल को दिल्ली में होने वाला था. ये कॉन्सर्ट शकीरा इंडिया में करीब 19 साल बाद होने जा रहा था. जिसके लिए फैंस बहुत एक्साइटेड थे.
