उत्तर प्रदेश के मथुरा शनिवार (21 जून 2026) गो रक्षक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई. वहीं, अब इस घटना ने सियासी तूफान ला दिया है, इस मामले में संभल सांसद और समाजवादी पार्टी नेता जियाउर्रहमान बर्क की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.
मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, “मुझे मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, और किसी भी व्यक्ति की जान जाना बेहद दुखद है, चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय का हो.”
कानून सबके लिए एक है- सांसद
मथुरा में फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद हुए तनाव पर संभल सांसद ने कहा कि, इस प्रदेश में कानून सबके लिए समान है, कोई गलत करेगा तो वह कानून की चक्की में पिसेगा. अगर उन लोगों ने गलत किया है तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिये. उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई ऐसी होनी चाहिये जो नजीर बने.
‘फरसा वाले बाबा की मौत की दुर्घटना होती है प्रतीत’
उन्होंने कहा कि, “बाबा कहे जाने वाले उस व्यक्ति की मौत एक दुर्घटना प्रतीत होती है. हालांकि, यह भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कथित तौर पर वह एक ट्रक का पीछा कर रहे थे, क्योंकि उन्हें जानकारी मिली थी कि उस ट्रक में अवैध कटाई के लिए मवेशी ले जाए जा रहे थे. DIG ने स्पष्ट किया है कि वाहन में ऐसी कोई भी अवैध गतिविधि नहीं पाई गई…”
कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं- सांसद
हालांकि, संभल सांसद जियाउर रहमान बर्क ने कहा है कि, “यदि कुछ गलत हो रहा था तो किसी को अधिकार नहीं है कि वे कानून को अपने हाथ में ले. स्पष्ट रूप से पुलिस-प्रशासन को सूचना देनी चाहिये. पुलिस अपने हिसाब से कानूनी कार्रवाई करेगी.” उन्होंने कहा कि, कोई व्यक्ति कौन होता है कि वे खुद जाकर व्यक्ति को पकड़कर जो गलत कर रहा है उसे सजा दे, यह गलत है और यह नहीं होना चाहिये.
