कब उड़ेगी फ्लाइट? घर बैठे आईफोन पर ऐसे चलेगा पता, कोई ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Flight Tracking On iPhone: अगर आप अकसर हवाई यात्रा करते हैं तो फ्लाइट से जुड़ी सारी जानकारी अपने आईफोन पर ले सकते हैं और इसके लिए आपको अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है. कम ही लोग यह बात जानते हैं कि आप आईफोन से सारी फ्लाइट्स को ट्रैक कर सकते हैं. दरअसल, फ्लाइट ट्रैक करने के लिए iOS में बिल्ट-इन डेटा डिटेक्टर होते हैं. यह फीचर पिछले कई सालों से मौजूद हैं. खास बात यह है कि इसे न तो सेटअप करने की जरूरत है और न ही इसके लिए कोई ऐप इंस्टॉल करनी पड़ेगी.

आईफोन पर कैसे ट्रैक करें फ्लाइट?

मैसेज है पहला तरीका- फ्लाइट ट्रैक करने का यह सबसे आसान तरीका है. अगर आपकी एयरलाइन या आपका कोई दोस्त आपको फ्लाइट नंबर के साथ मैसेज करता है तो iOS उसे अपने आप डिटेक्ट कर लेगा. मैसेज में यह नंबर एक लिंक की तरह अंडरलाइन हो जाएगा. इस पर प्रेस कर होल्ड करें और आपको फ्लाइट से जुड़ी सारी जानकारी रियल-टाइम में मिल जाएगी. अगर आप ‘प्रीव्यू फ्लाइट’ पर टैप करेंगे तो एक इंफो कार्ड ओपन हो जाएगा, जिसमें डिपार्चर और अराइव टाइम, फ्लाइट में हुई देरी और प्लेन की लाइव ट्रैकिंग भी दिखेगी.

स्पॉटलाइट सर्च भी करेगा काम- अगर आपके पास फ्लाइट नंबर से जुड़ा कोई मैसेज नहीं है तब भी आईफोन आपको फ्लाइट से जुड़ी जानकारी देखने का ऑप्शन देता है. इसके लिए होम स्क्रीन को स्वाइप डाउन कर स्पॉटलाइट सर्च ओपन करें. अब इसमें फ्लाइट नंबर टाइप करें. इसके बाद आपको स्क्रीन के ऊपर वाले भाग में एक कार्ड बना दिखेगा. इस पर टैप करने के बाद उस फ्लाइट से जुड़ी सारी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी. इसमें फ्लाइट की टाइमिंग, डिपार्चर और अराइवल टाइम, स्टेटस और लाइव मैप समेत सारी डिटेल्स मिल जाएंगी.

ये भी पढ़ें-

फोन से क्यों गायब हो गए हेडफोन जैक? कारण जान लिया तो कहेंगे- जीनियस दिमाग लगाया है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *