बिहार का अगला मुख्यमंत्री फाइनल? CM के लिए नए नाम पर NDA के इस नेता ने दी पहली ‘सहमति’


बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर सबसे टॉप पर किसी का नाम चल रहा है तो वो सम्राट चौधरी हैं. वर्तमान में बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं और गृह विभाग की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास है. हाल ही में समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को लेकर यह कहा कि यही आगे का काम देखेंगे. इससे कयास लगाया जा रहा है कि वे बिहार के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं. इस पर अब एनडीए में शामिल नेता जीतन राम मांझी ने बड़ा खुलासा किया है.

गुरुवार (19 मार्च, 2026) को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के यहां पटना में इफ्तार पार्टी का मौका था. यहां नीतीश कुमार भी पहुंचे थे. एनडीए के कई बड़े नेता पहुंचे थे. इस मौके पर मीडिया से बातचीत में जीतन राम मांझी ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अपना बयान दिया.

यह भी पढ़ें- Bihar Next CM: ‘…जो सबको मान्य होगा’, BJP ने बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर साफ किया स्टैंड

‘इशारा दे रहे हैं तो माना जाना चाहिए…’

पत्रकारों ने पूछा कि लगता है क्या कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनेंगे? बार-बार नीतीश कुमार इशारा कर रहे हैं. इस पर जीतन राम मांझी ने कहा, “नीतीश कुमार जी बहुत पारदर्शी आदमी हैं… वो जो मन में सोचते हैं वो करते हैं. किसी के बारे में क्या सोचते हैं कहते नहीं हैं… लेकिन अगर इशारा ऐसा दे रहे हैं तो माना जाना चाहिए कि वो उससे पीछे नहीं हटेंगे. हम भी समझते हैं कि लगता है कि सम्राट चौधरी जी ही नीतीश कुमार के इच्छित व्यक्ति हो सकते हैं सीएम के लिए…” एक तरह से ऐसा जवाब देकर मांझी ने अपनी सहमति सम्राट चौधरी के लिए दे दी है.

निशांत कुमार की मांझी ने की खूब तारीफ

एक सवाल पर कि निशांत कुमार और सम्राट चौधरी की इन दिनों जोड़ी दिख रही है. क्या निशांत कुमार डिप्टी सीएम होंगे? इस पर मांझी ने मीडिया से कहा, निशांत जी राजनीति में नए-नए आए हैं… सहनशील आदमी हैं… अभी हमने देखा… यहां (इफ्तार में) आए थे तो सभी लोगों को प्रणाम किया… यह बहुत अच्छी बात है… उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी हम समझते हैं उसका वे अच्छे से निर्वहण करेंगे.”

यह भी पढ़ें- Bihar Next CM: निशांत होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री? जीतन राम मांझी बोले- ‘नीतीश कुमार…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *