रणवीर सिंह ने एक बार फिर हमज़ा अली मज़ारी के किरदार में बड़े पर्दे पर ‘धुरंधर 2’ या ‘धुरंधर द रिवेंज’ से जोरदार वापसी की है. अपने पहले पार्ट की तरह की सीक्वल भी चौंकाने वाले ट्विस्ट, ज़बरदस्त फेस-ऑफ और डायरेक्टर की हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान देने की खास शैली से भरपूर है. यकीन मानिए ‘धुरंधर: द रिवेंज’ शुरू से आखिर तक एक बेहद एक्साइटिंग एक्सपीरियंस देने वाली फिल्म है. यहां पाँच ऐसे कारण दिए गए हैं जिनकी वजह से ‘धुरंधर 2’ मस्ट वॉच फिल्म है.
‘हमजा’ की बैक स्टोरी कर देगी हैरान
‘धुरंधर द रिवेंज’ की कहानी रणवीर सिंह के किरदार हमजा अली मजारी की बैक स्टोरी जसकिरत सिंह रंगी पर फोक्सड है. जिसका अतीत रहस्यों से घिरा हुआ है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दर्शकों को उनकी असली पहचान के बारे में चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिलेंगे. वो कैसे हमजा बना उसे कैसे ट्रेनिंग मिली, उसके परिवार का क्या हुआ? क्या इसका ‘उरी’ से कोई संबंध है? यह फ़िल्म धीरे-धीरे इन सवालों की परतें खोलती है, और दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है.
सीक्वल अपने पहले पार्ट से भी ज्यादा दिलचस्प
रणवीर सिंह एक बार फिर हमज़ा अली मजारी के किरादर में पहले से भी ज़्यादा चालाक, सोची-समझी चालें चलने वाला और खतरनाक किरदार में दिखेंगे. एक अंडरकवर भारतीय जासूस से कराची के लयारी में एक ज़बरदस्त ताकत बनने तक का उसका सफर जबरदस्त एक्शन और एक्साइटिंग ड्रामा के लिए मंच तैयार करता है. अपनी चालाक चालों, अचानक होने वाले धोखों और साहसी कदमों के साथ, हमजा का यह सफर इस सीक्वल को पिछली फ़िल्म से भी कहीं ज़्यादा दिलचस्प है. इसका एक-एक फ्रेम पर डायरेक्टर की मेहनत साफ झलकती है. 4 घंटे की लंबी फिल्म होने के बाद भी येआपको आखिरी तक सीट से बांधे रखेगा.
जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और शानदार म्यूजिक
धुरंधर 2 में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेंगे. यूं कहिए कि इसमें वॉयलेंस अगले लेवल पर है जिसे देखन के बाद आपके होश उड़ जाएंगे. ऐसा वॉयलेंस इसेस पहले आपने किसी फिल्म में पहले कभी नहीं देखा होगा. कई सीन तो इतने खौफनाक हैं कि देखकर आपकी रूह कांप जाएगी. म्यूज़िक का इस्तेमाल भी काफी खूबसूरती से किया गया है, खास तौक पर पुराने गाने आपका दिल जीत लेंगे.
शानदार डायरेक्शन
निर्देशक आदित्य धर ने इस सीक्वल में अपने खास अंदाज़ में हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान दिया है और हर पल को बड़ी सटीकता से गढ़ा है. बारीकी से कोरियोग्राफ किए गए एक्शन सीन से लेकर हर फ्रेम कहानी को और भी इम्प्रेसिव बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो ओवरऑल जबरदस्त सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देंगे
बड़े साहब वाला सरप्राइज
बड़े साहब वाला सरप्राइज़ भी शॉकिंग है. ये फिल्म एक ऐसा एक्सपीरियंस है जो आपको लंबे समय तक याद रहेगा. वही रणवीर सिंह ने अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है. बाकी स्टार कास्ट में अर्जुन रामपाल बहुत खौफनाक लगे हैं. वहीं माधवन ने भी अपने रोल से चौंका दिया है. संजय दत्त ने भी कमाल का काम किया है. इतने धुरंधरों के बीच सारा अर्जुन की एक्टिंग भी जबरदस्त है. वहीं राकेश बेदी ने अपने रोल से हैरान कर दिया है. .
