थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने हाल ही में अपने नाम में बड़ा बदलाव किया है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में छा गए हैं. सोशल मीडिया पर इस वक्त सिर्फ इसी की चर्चा हो रही है. जेसन संजय ने ये कदम अपनी मां संगीता सोरनलिंगम के द्वारा तलाक याचिका दायर करने के बाद उठाई है.
संगीता ने थलपति विजय के संग अपनी 27 साल की शादी को खत्म कर लिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार जेसन संजय ने अपने नाम से पिता का सरनेम जानबूझकर हटाया है. बता दें संदीप किशन की फिल्म सिग्मा से बतौर निर्देशक जेसन संजय फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं.
जेसन संजय अपनी मां को कर रहे हैं खुलकर सपोर्ट
खबरों के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने गौर किया है कि अब वो अपने नाम के आगे जेसन संजय एस लिखते हैं. उनके नाम में एस जो है वो उनकी मां संगीता के नाम को दर्शाता है. साउथ में ऐसी प्रथा है कि पिता के नाम का पहला अक्षर इस्तेमाल किया जाता है.
जेसन संजय के इस फैसले को लेकर कहा जा रहा है कि वो अब खुलकर अपनी मां का सपोर्ट कर रहे हैं और उनके साथ हर मुश्किल में डंटकर खड़े हैं. आपको बता दें जेसन संजय के द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्म सिम्मा को दर्शकों का खूब प्यार मिला.
फिल्म की कहानी और क्रिएटिविटी को खूब सराहा गया. इतना ही नहीं बल्कि वो अपनी अपकमिंग फिल्मों के क्रेड़िट्स में भी एस अक्षर का इस्तेमाल ही करेंगे. इसके अलावा जेसन संजय ने कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर अपने पिता को अनफॉलो भी कर दिया.
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि जेसन ने शायद कभी अपने पिता के ऑफिशियल अकाउंट को फॉलो ही नहीं किया था.आपको बता दें संगीता ने तलाक के लिए जो याचिका दायर की थी, उसमें उन्होंने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया. वहीं, इन दिनों विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं.
ये भी पढ़ें:-मैच खेलने से पहले विराट कोहली देखते हैं प्रियदर्शन की ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुआ था बुरा हाल
