एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता है.अक्सर पर्दे पर चमक-दमक के साथ पेश आ रहे कलाकारों को अपने करियर और पर्सनल लाइफ में काफी कुछ झेलना पड़ता है. कभी उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है तो कभी काम छिन जाने जैसी घटनाएं भी होती हैं.
हाल ही में अनुपमा में देविका की भूमिका निभाने वाली जसवीर कौर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.एक्ट्रेस ने बताया कि एक दौर में उनके साथ काफी खौफनाक घटना हुई थी, जिसमें उनके बालों को काटकर जमीन में गाड़ दिए गए थे, आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हुआ था ये बात उन्हें आज तक भी पूरी तरह से समझ नहीं आई.
मुझे नहीं पता था कैसे हुआ
सुभोजीत घोष के पॉडकास्ट में जसवीर ने बताया कि एक चीज हुई थी, मेरे बाल काट के जमीन पर गाड़े गए थे. मुझे नहीं पता था लेकिन पीछे काफी बदलाव हो गया था. मुझे लगा ये कैसे हुआ. क्योंकि मैं बहुत अलर्ट होकर सोती हूं. ऐसे में मेरे पास तक किसी का पहुंचना संभव नहीं है.
एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें एक दिन महसूस हुआ कि उनके बालों का एक हिस्सा कटा हुआ है. अगले दिन जब उन्होंने बाल बांधे तो एक बड़ा सा पैच दिखा, मानों बालों का एक गुच्छा काट दिया गया हो.
CID से निकाला गया बाहर
बाद में उनके भाई को किसी औरत ने बताया कि उनकी बहन के बाद किसी काम के लिए जमीन में इस्तेमाल किए गए हैं, जिसके बाद वो इस घटना से डर गई थीं. जसवीर कौर ने बताया कि करीब दो साल से सीआईडी शो में काम कर रही थीं.
लेकिन अचानक से शो को छोड़ने के लिए कहा गया.उस वक्त उन्हें अपने करियर में काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था. उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या होगा. जसवीर कौर ने बताया कि इस घटना के बाद वो काफी लंबे वक्त तक इस सदमें से बाहर नहीं निकल पाई थीं. हालांकि, उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और अपने करियर पर ध्यान दिया औैर उसे संभाला.
ये भी पढ़ें:-‘कुमकुम भाग्य’ की स्टार कास्ट का रीयूनियन, मृणाल ठाकुर और अर्जित तनेजा को एक साथ देख इमोशनल हुए फैंस
