लोकसभा में राहुल गांधी पर भड़के अमित शाह, कंगना रनौत ने कसा तंज, कहा- ‘गृहमंत्री ने अच्छे से धोया’


लोकसभा ने स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव को बुधवार (11 मार्च 2026) को ध्वनिमत से खारिज कर दिया. सदन में विपक्ष के संकल्प पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि किसी को भी नियम के विपरीत बोलने का अधिकार नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब सदन में बोलने का समय आता है तो विपक्ष के नेता विदेश में घूमते हैं. इस पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आरोप लगाती है, लेकिन जब सच सुनने की बारी आई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया.

कंगना रनौत का अमित शाह पर तंज

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने सदन में गृहमंत्री अमित शाह को बोलने नहीं दिया. देश ने देखा कि कैसे विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद में नहीं आते, विदेश में रहते हैं और नियमों के हिसाब से बात नहीं करते है. गृहमंत्री ने उन्हें आज अच्छे से धोया है.’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘विपक्ष के नेता का यह आरोप सही नहीं है कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता. नेता प्रतिपक्ष की पार्टी लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाई, उस पर भी वह नहीं बोले. वह बोलना ही नहीं चाहते. बोलना चाहते हैं तो नियमानुसार बोलना नहीं आता. यह कोई सभा (रैली) नहीं है, यहां नियमानुसार बोलना होता है. 

संसद में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बजट सत्र के पहले चरण में लोकसभा अध्यक्ष के चैंबर में ऐसा माहौल खड़ा किया गया कि अध्यक्ष की सुरक्षा की चिंता पैदा हो गई थी. उन्होंने कहा कि लोकसभा का संचालन कैसे करना है, इसके लिए इसी सदन ने नियम बनाए हैं और सदन के नियम जिसकी अनुमति नहीं देते, उस हिसाब से बोलने का अधिकार किसी को भी नहीं है. उन्होंने कांग्रेस सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जब आप सदन के संचालन के नियमों को नजरअंदाज करेंगे तो अध्यक्ष का दायित्व है कि ऐसे सदस्य को रोकें, टोकें और बाहर निकाल दें.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *