सू फ्रॉम सो एक हॉरर कॉमेडी कन्नड़ फिल्म है. इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया था. फिल्म 2025 में आई थी और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हो गई थी. फिल्म को जेपी थुमिनाड ने लिखा और डायरेक्ट किया था. इस फिल्म ने मेकर्स की झोली भर दी थी. आइए जानते हैं फिल्म को आप ओटीटी पर कहां देख सकते हैं.
कितने बजट में बनी?
इसके बजट की बात करें तो फिल्म सिर्फ 5 करोड़ में बनी थी.
फिल्म ने किया कितना कलेक्शन?
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 122.83 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं नेट 92.33 करोड़ कमाए.फिल्म ने ग्रॉस 107.83 करोड़ कमाए. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 15 करोड़ कमाए थे.
फिल्म ने 90 लाख से ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने 23.60 करोड़ कमाए थे. दूसरे हफ्ते में कलेक्शन बढ़कर 32.50 करोड़ हो गया. तीसरे हफ्ते में कलेक्शन 26.35 करोड़ था. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 12.45 करोड़ कमाए. पांचवे हफ्ते में फिल्म ने 8.40 करोड़ कमाए. छठे हफ्ते में 3 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. इस हिसा से फिल्म ने 2357 परसेंट प्रॉफिट कमाया.
ओटीटी पर कहां देख सकते हैं?
आप अगर इस फिल्म को ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म 9 सितंबर 2025 को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी. फिल्म हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगू भाषा में उपलब्ध है.
कब रिलीज हुई?
फिल्म 25 जुलाई 2025 को थिएटर में रिलीज हुई थी. सु फ्रॉम सो की कहानी की बात करें तो ये सोमेश्वर से सेट समंदर किनारे के गांव मर्लुर की कहानी है. फिल्म में अशोक की कहानी दिखाई गई है जो एक बेफिक्र अंदाज वाला है. इसमें दिखाया गया कि कैसे गांव की ज़िंदगी को सुपरनैचुरल घटनाओं की एक सीरीज से बदल जाती है. गांववाले सोमेश्वर से सुलोचना नाम की आत्मा को भगाने की कोशिश में लगे हैं. फिल्म में दिखाया गया कि उस भूतनी ने अशोक पर कब्जा कर लिया है.
