एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने ईरान और इजरायल-अमेरिका में जंग को लेकर फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इजरायल के राष्ट्रपति नेतन्याहू और यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गद्दार नेता करार दिया है. उन्होंने ये भी कहा कि इन गलतियों का पूरे विश्व को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कहां चले गए. वो एक शब्द भी क्यों नहीं बोलते हैं. पठान ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की शहादत का भी मसला उठाया.
वारिस पठान ने मीडिया से बातचीत में कहा, “जालिम नेतन्याहू और ट्रंप तो गद्दार लोग हैं. उन पर कैसे भरोसा किया जा सकता है? उन्होंने रमजान के दस दिनों के दौरान ईरान पर हमला किया, जब लोग रोजा रख रहे थे. बच्चियों के स्कूल को बम से उड़ा दिया. डेढ़ सौ से ज्यादा स्कूली बच्चियों की हत्या कर दी. दुनिया के इतने बड़े धार्मिक नेता अयातुल्ला खामेनेई की इसने हत्या कर दी. इन्होंने इनको शहीद कर दिया. ये तो नरसंहार करने वाले राक्षस हैं.”
#WATCH | Mumbai | AIMIM leader Waris Pathan says, “The cruel Netanyahu and Trump are traitors. How can they be trusted? They attacked Iran during the ten days of Ramadan, when people were fasting… They are genocidal monsters… And who is this white-skinned man to tell us… pic.twitter.com/7jZlTUSuEn
— ANI (@ANI) March 7, 2026
पूरे विश्व को खामियाजा भुगतना पड़ रहा- वारिस पठान
उन्होंने आगे कहा, ”इन गलतियों का पूरे विश्व को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. आज तेल का भाव कहां चला गया है? ये गोरी चमड़ी वाला कौन होता है जो हमें बार-बार आकर बोलता है, अब उसने हद पार कर दी, अब तो वो भारत को बोलते हैं कि तीस दिन तक आप रूस से तेल खीरद सकते हो, आपको इजाजत है. अरे तुम कौन होते हो बोलने वाले? क्या अब तुम हमको डिक्टेट करोगे?
वारिस पठान ने पीएम मोदी को भी घेरा
वारिस पठान ने सवाल किया, ”क्या अब तुम डिसाइड करोगे? कल को तुम बोलेगे कि टमाटर यहां से खरीदो, मटन वहां से खरीदो. हर चीज में भारत इनके बोलने पर चेलेगा क्या? पीएम नरेंद्र मोदी कहां चले गए. वो एक शब्द नहीं बोलते हैं. अमेरिका और इजरायल के सामने 56 ईंच का सीना 22 का हो जाता है. क्या डर है? क्या आपको खौप है? क्या हम इनके अंडर में काम करेंगे? क्या इनके कंट्रोल में भारत है? हमारा देश भारत विश्वगुरु है. आपको बोलने का क्या अधिकार है. अरे खामनेई के ऊपर आप कुछ नहीं बोले, गलत-सही कुछ तो बोलिए. युद्ध के ऊपर भारत की नीति के बारे में कुछ तो बताइए.
ईरान के अंदर भारत के 50 हजार लोग फंसे हुए- वारिस पठान
एआईएमआईएम नेता ने दावा करते हए आगे कहा, ”ईरान के अंदर भारत के 50 हजार लोग फंसे हुए हैं. 10 हजार से ज्यादा लोग इजरायल में फंसे हैं. उनका क्या पोजिशन है, उनको किस तरह से लाया जाएगा. क्या प्रबंध है, कुछ आपको पता है? दुबई के अंदर लोग फंसे हुए हैं, हमको फोन पर फोन कर रहे हैं. कुवैत, कतर, बहरीन में हैं, सब जगह भारतीय लोग हैं, उनके लिए क्या पॉलिसी है. जंग हो रहा है लेकिन जंग से किसी भी समस्या का समाधान नहीं होगा. इससे भारत को भी बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा. मोदी जी ने एलपीजी का दाम बढ़ाकर सभी को गिफ्ट दे दिया. पेट्रोल पंप के बाहर लोगों की लाइन लगी है. पूरा अफरा तफरी का माहौल बन गया है. अब कोशिश जरूरी है कि आगे ये युद्ध न बढ़े.”
