ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था ‘खेला’; चेज हो जाते 254 रन


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार (05 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 253/7 रन बोर्ड पर लगाए. इसके बाद लगने लगा कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम आसानी से जीत दर्ज कर लेगी. लेकिन चेज में इंग्लैंड के बल्लेबाज कुछ अलग ही इरादों के साथ मैदान पर उतरे थे. 

15 ओवर तक इंग्लिश बल्लेबाजों ने जमकर कुटाई की. 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 15 ओवर में 185/5 रन बोर्ड पर लगा लिए थे. यहां से इंग्लिश टीम को 5 ओवर में जीत के लिए 69 रनों की दरकार थी. जिस हिसाब से इंग्लैंड के बल्लेबाज खेल रहे थे, उस हिसाब से 5 ओवर में 69 रन बहुत ज्यादा नहीं लग रहे थे. 15 ओवर के बाद भारत के लिए 2 ऐसे ओवर आए, जो टर्निंग प्वाइंट साबित हुए, नहीं तो इंग्लैंड ने खेला कर ही दिया था.

जसप्रीत बुमराह का 16वां ओवर 

जब 5 ओवर में 69 रन चाहिए थे, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाने का फैसला किया. बुमराह भी कप्तान के फैसले पर बिल्कुल सही साबित हुए. उन्होंने अपने ओवर में सिर्फ 08 रन खर्चे, जिससे इंग्लैंड पर दबाव बढ़ गया. अब इंग्लैंड को 24 गेंदों में 61 रनों की दरकार थी. इस वक्त जरूर नेट रनरेट 15 से भी ऊपर पहुंच चुका था. 

बुमराह का 18वां ओवर 

16वें ओवर में बुमराह के सिर्फ 08 रन देने के बाद 17वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने 16 रन लुटा दिए, जिससे इंग्लैंड से प्रेशर रिलीज हो गया. लेकिन बुमराह ने एक बार फिर कमाल किया और 18वें ओवर से भारत को मजबूत स्थिति में करके इंग्लैंड को दबाव में डाल दिया. 

बुमराह ने 18वें ओवर में सिर्फ 06 रन खर्चे. प्रेशर फिर इंग्लैंड के ऊपर आ गया था. यहां से इंग्लैंड को जीत के लिए 2 ओवर में 39 रनों की दरकार थी. 

अंत के दो ओवर का खेल 

19वां ओवर लेकर आए हार्दिक पांड्या ने 1 विकेट लेकर सिर्फ 09 रन दिए. यहां से इंग्लिश टीम को अंतिम ओवर में 30 रन चाहिए थे. आखिरी ओवर शिवम दुबे ने फेंका और टीम को 7 रन से जीत दिला दी. 

 

यह भी पढ़ें: Watch: सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने लपका ‘कैच ऑफ ट टूर्नामेंट’! रहा भारत की जीत का टर्निंग प्वाइंट; देखें वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *