Rajya Sabha में नीतीश कुमार, संजय झा और ललन सिंह के लिए खतरे की घंटी! जानें- कैसे?


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं. उनके इस ऐलान से बिहार की सियासत में उथल पुथल मच गई है.  नीतीश कुमार जब राज्यसभा जाएंगे और केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते हैं तो उनके मंत्री बनने की भी संभावना है.

ऐसे में इसका सीधा असर जदयू के अंदरूनी समीकरणों पर पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में पार्टी के भीतर शक्ति संतुलन बदलेगा और खास तौर पर संजय झा तथा ललन सिंह की राजनीतिक पकड़ पर ब्रेक लग सकता है. 

केंद्र में नीतीश की भूमिका मजबूत हुई तो संगठन और संसदीय नेतृत्व में फेरबदल की चर्चा तेज होगी, और ललन सिंह की कुर्सी पर भी खतरा मंडराने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

क्या है संजय झा की भूमिका?

फिलहाल संजय झा जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और माना जाता है कि दिल्ली से पटना के बीच समन्यवक का काम करते हैं. अब जब खुद नीतीश, दिल्ली पहुंच जाएंगे तो ऐसे में बीजेपी और जेडीयू के बीच किसी समन्यवक की भूमिका लगभग कम हो जाएगी. 

ललन सिंह केंद्र में मंत्री

वहीं ललन सिंह की बात करें तो वह केंद्र सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री हैं. वह केंद्र सरकार में  मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री हैं. इस बात की पूरी संभावना है कि अगर नीतीश आने वाले वक्त में केंद्रीय मंत्री बनें तो ललन सिंह का पत्ता कट जाए. हालांकि अभी तक इस आशय की चर्चा कहीं से भी शुरू नहीं हुई है लेकिन राजनीतिक जानकार ऐसा होने की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं. 

उनका कहना है कि अगर नीतीश, राज्यसभा में जाकर केंद्रीय मंत्री बनेंगे तो एक ही पार्टी से दो बड़े चेहरे मंत्रिमंडल में नहीं रह सकते. अब यह देखना दिलचस्प है कि जिस तरह से नीतीश ने खुद राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है, उनकी इस इच्छा का असर, किस किस पर पड़ेगा.

ललन सिंह ने क्या कहा है?

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन(ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर कहा, ‘इसका फैसला तो नीतीश कुमार करेंगे. मुख्यमंत्री को ही ये फैसला करना है. वो जहां भी जाना चाहेंगे जाएंगे. उनके द्वारा ही पार्टी बनाई गई है. नीतीश कुमार ने बिहार में जो करके दिखाया है उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है. नीतीश कुमार ने बिहार को बनाया है. फिर भी ये फैसला नीतीश कुमार को करना है.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *