मध्य प्रदेश के इंदौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में आग की खबर है. होली पर यानी बुधवार, 4 मार्च को सूचना मिली कि एयरपोर्ट परिसर में घास वाले मैदान पर अचानक आग लग गई है. जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया. राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
फायर सब इंसपेक्टर रूपचंद पंडित ने बताया, “हमें सूचना मिली है कि इंदौर हवाई अड्डे के अंदर घास वाले परिसर में आग लग गई है. आग बुझाने के प्रयास जारी हैं और अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.”
#WATCH | Indore, MP | Fire Sub Inspector Roopchand Pandit says, “We received information that a fire broke out in the grassy premises inside Indore airport. Efforts to douse the fire are underway, and no casualties have been reported…” pic.twitter.com/elAjlaqpz5
— ANI (@ANI) March 4, 2026
आग के कारण अज्ञात
देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगी आग की घटना पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “हवाई अड्डे के पास अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई. पूरा परिसर आग की चपेट में है. दमकलकर्मी भी आ गए हैं और हम आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.”
दिल्ली के सदर बाजार में आग, मिला जला हुआ शव
होली के दिन ही दिल्ली में भी आग की सूचना मिली थी. फायर सर्विस ऑफिसर डीओ मनीष कुमार ने जानकारी दी कि शाम 4.45 पर उन्हें कॉल आई थी. पता लगा था सदर बाजार के नजदीकी फायर स्टेशन तेलीवाड़ा से पहली गाड़ी भेजी गई. यहां आकर फायर कर्मियों ने जायजा लिया तो मालूम हुआ कि आग तीव्र थी. इसलिए आग की कैटेगरी बढ़ाई. आसपास के स्टेशंस से गाड़ियां बुलाई गईं. मौके पर 16 फायर ट्रक पहुंचे जो आग बुझाने में लगे हैं.
दुकान से एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला है. धुआं बहुत ज्यादा है इसलिए अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जम्मू-कश्मीर के बाकि आकर फॉरेस्ट एरिया में आग
इसी बीच जम्मू और कश्मीर के हंडवारा में बाकि आकर के वन क्षेत्र में भी आग लगने की खबर आ रही है. बुधवार, 4 मार्च की रात 10.35 तक शुरुआती जानकारी के हिसाब से वन क्षेत्र में बड़ी आग लगी है. अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
