Sam Curran Silence Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 05 मार्च को खेला जाएगा. मैच से पहले इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कर्रन ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह भारतीय फैंस को 2023 का वनडे वर्ल्ड कप याद दिला दिया. कर्रन ने भी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की तरह बयान देते हुए कहा कि वह पूरा स्टेडियम शांत करवा देंगे.
बता दें कि फैंस सेमीफाइनल मुकाबले के लिए काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. मैच भारतीय सरजमीं पर खेला जाएगा, तो ऐसे में स्टेडियम में ज्यादातर भारतीय फैंस के आने की ही उम्मीद है. मैच से पहले सैम कर्रन ने कहा कि वह क्राउड को साइलेंट करवा देंगे.
सैम कर्रन का बयान
मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैम कर्रन ने कहा, “यह एक शानदार और आइकॉनिक स्टेडियम है. मुझे उम्मीद है कि गुरुवार की रात यहां काफी शांति होगी. एक युवा क्रिकेट के रूप में आप भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलने का सपना देखते हैं. यहां विकेट आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है. छोटा मैदान है, इसलिए हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है.”
याद आया पैट कमिंस का बयान
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भी 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कुछ ऐसा ही बयान दिया था. कमिंस ने कहा था कि वह स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को शांत करवा देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि सेमीफाइनल में इंग्लिश टीम भारत के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है.
2022 टी20 वर्ल्ड कप में भी हुई थी भिड़ंत
2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने थीं. उस मैच में इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार दोनों टीमें सेमीफाइनल में कैसा प्रदर्शन करती हैं.
ये भी पढ़ें: सेमीफाइनल की पिच को लेकर भड़के गौतम गंभीर, क्यूरेटर पर भड़के; जानें क्या है इस बवाल की वजह
