नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल


महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली बड़ी कंपनी में धमाके की खबर आ रही है. इस भंयकर धमाके से भीषण आग लग गई है. नागपुर जिले के कटोल तालुका में राउलगांव के पास गनपाउडर, डेटोनेटर और दूसरे विस्फोटक बनाने वाली एक कंपनी में बड़ा धमाका हुआ है.

इस हादसे में लगभग 15 मजूदर घायल हुए थे. घायल मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान SBL एनर्जी कंपनी में हुए धमाके में 15 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है. वहीं इसमें 18 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इसमें मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है.

धमाके के बाद कारखाने में लगी आग

इस बड़े धमाके के बाद कारखाने में भयंकर आग लग गई है. जिसके बाद आसमान में धुएं का गुबार देखने को मिला. तुरंत ही इस हादसे के बाद बचाव का काम शुरू हो गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक धमाका SBL कंपनी में सुबह 6 और करीब 7 बजे के बीच हुआ.

धमाके के समय 32 वर्कर और 2 सुपरवाइजर फैक्ट्री में काम कर रहे थे. आग इतनी भयंकर थी कि एक दम उसने मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस फैक्ट्री में डेटोनेटर बनाया जा रहा था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाका तब हुआ जब तार को डेटोनेटर से जोड़ा जा रहा था.

कई किलोमीटर तक लोगों ने सुनी आवाजें

इस दौरान मौके पर बनी कंक्रीट की बिल्डिंग पूरी तरह से तबाह हो गई है और इसकी तीव्रता साफ देखी जा सकती है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आवाज कई किलोमीटर तक तक सुनी गई है. फिलहाल इस आग की सूचना दमकल बिभाग को दे दी गई है. 

दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है. इस धमाके की आवाज से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया. वहीं दूर कई किलोमीटर दूर से ही फैक्ट्री के अंदर से बड़ा सा धुएं का गुबार नजर आ रहा है.  

स्थानीय पुलिस प्रशासन और जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारण और अंदर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल हालातों पर काबू पाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *