Trump on Iran War: ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, बराक ओबामा पर की थी भविष्यवाणी


ईरान में इजरायल के हमले के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को लेकर भविष्यवाणी कर दी थी. यह ट्वीट साल 2011 में किया गया था. इसमें ट्रंप ने कहा था कि चुनाव जीतने के लिए ओबामा ईरान पर हमला करेंगे. यह ट्वीट नवंबर 2011 को भारतीय समयानुसार रात 1.18 बजे किया गया था. 

ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने किया अटैक

इजरायल ने शनिवार की सुबह ईरान के खिलाफ प्रीवेंटीव अटैक यानी एहतियाति सैन्य कार्रवाई की शुरूआत की है. इस ऑपरेशन की आधिकारिक पुष्टि भी इजरायल के रक्षामंत्री ने की है. इजरायल ने पूरे देश में अपने नागरिकों को लिए प्रोएक्टिव अलर्ट जारी किया है. साथ ही सायरन भी बजाए गए हैं. इजरायल के इस हमले पर अमेरिका ने समर्थन किया है. यह एक ज्वाइंट अटैक माना जा रहा है. इस हमले के बाद ईरान ने भी पलटकर सैन्य कार्रवाई की है. उसने तेल अवीव पर मिसाइलों से हमला किया है. ईरान को दो अन्य देशों से समर्थन मिला है. 

अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम पर चल रही बातचीत

यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर कूटनीतिक स्तर की वार्ताएं जारी है. गुरुवार को जिनेवा में दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की बातचीत हुई थी. शनिवार को नए दौर की बातचीत की जानी थी. इधर, इजरायल की कार्रवाई ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

ट्रंप ईरान को बता चुके मुश्किल और खतरनाक मुल्क

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को बहुत कठिन और बहुत खतरनाक मुल्क बता चुके हैं. अमेरिका ने शुक्रवार को इजरायल से गैर जरूरी दूतावास कर्मियों को हटाने की अनुमति दी थी. 

ईरान ने हमले को लेकर दी प्रतिक्रिया, आधिकारिक बयान जारी

ईरान की हमले के बाद प्रतिक्रिया सामने आई है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमले की प्रतिक्रिया देने में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी जाएगी. अब वक्त आ गया है कि हमें अपने मातृभूमि की रक्षा करनी होगी. दुश्मन देश की तरफ से मातृभूमि की रक्षा करनी होगी. दुश्मन के सैन्य हमलों का सामना करना होगा. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *