अक्षय कुमार की इस साल की पहली फिल्म भूत बंगला जल्द ही रिलीज होन वाली है. दिलचस्प बात ये है कि इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की तिगड़ी एक बार फिर ‘भूल भुलैया’ के डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ आ रहे हैं. ऐसे में इस अपकमिंग फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. बॉलीवुड हॉरर-कॉमेडी, ‘भूत बांग्ला’, 10 अप्रैल, 2026 को दुनिया भर के थिएटर्स में आ रही है. लेकिन सबकी नज़रें इस बात पर हैं कि क्या ये फिल्म अक्षय के करियर की बड़ी हिट साबित होगी?
अक्षय कुमार की पिछली 8 फिल्में रहीं फ्लॉप
अक्षय कुमार की पिछले साल कई फिल्में रिलीज हुई इनमें स्काई फोर्स, केसरी चैप्टर 2, कन्नप्पा, हाउसफुल और जॉली एलएलबी 3 शामिल है. 27 जून 2025 को आई तेलुगु माइथोलॉजिकल फिल्म कन्नप्पा को छोड़ दें तो अक्षय की बाकी की चार फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म किया था लेकिन इनमें से कोई भी बंपर कमाई नहीं कर पाई थी. वहीं इससे पहले एक्टर की साल 2023 में आई हिंदी कॉमेडी ड्रामा, OMG 2 सुपर-डुपर हिट रही थी. 65 करोड़ के बजट में बनी थी इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 150 करोड़ रुपये रहा था.
बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की पिछली 8 फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक)
- जॉली LLB 3 (2025)- 117.6 करोड़
- हाउसफुल 5 (2025)- 198.41 करोड़
- केसरी चैप्टर 2 (2025)- 94.48 करोड़
- स्काई फोर्स (2025)- 134.93 करोड़
- खेल खेल में (2024)- 39 करोड़ (फ्लॉप)
- सरफिरा (2024)-24.30 करोड़
- बड़े मियां छोटे मियां (2024)- 66 करोड़ (फ्लॉप)
- मिशन रानीगंज (2023)- 31 करोड़ (फ्लॉप)
- क्या भूत बांग्ला बनेगी अक्षय बड़ी हिट?
भूत बंगला बन सकती है अक्षय की बड़ी हिट?
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और उन्होने अपने करियर में तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं हालांकि पिछले कुछ सालों से उनका करियर पटरी से उतरा हुआ है. लेकिन र मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ उनका रीयूनियन हमेशा ब्लॉकबस्टर रहा है. इस जोड़ी ने भूल भुलैया-लेवल की शानदार फिल्म दी है. वहीं भूत बंगला में भी बेहतरीन स्टार कास्ट है जिसमें परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और दिवंगत दिग्गज अभिनेता असरानी भी शामिल हैं
फिल्म का रिलीज़ से पहले अच्छा बज बन चुका है. दरअलल इसके प्रोमो को अब तक पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिला है. वहीं ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद बाकी की तस्वीर भी साफ़ हो जाएगी. कुल मिलाकर, अक्षय की भूत बंगला में बॉक्स ऑफ़िस सक्सेस देने का पोटेंशियल साफ नजर आ रहा है. ऐसे में देखन वाली बात होगी कि क्या ये अक्षय की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो पाती है या नहीं.