पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के लिए होती है, लेकिन जरा सोचिए अगर पुलिस खुद ही किसी मुसीबत में फंस जाए तो? बिहार से सामने आया एक वीडियो लोगों को हंसा भी रहा है और हैरान भी कर रहा है, जहां बिहार पुलिस की 112 हेल्पलाइन गाड़ी का आगे का पहिया ही खुलकर भाग गया. चलती गाड़ी का पहिया जैसे ही खुला पुलिस के होश उड़ गए और तुरंत गाड़ी बीच सड़क खड़ी हो गई. जिसके बाद वहां लोगों का हुजुम इकट्ठा हो गया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
112 डायल जीप का पहिया खुला
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पटना पुलिस की 112 हेल्पलाइन नंबर वैन जिस हालत में खड़ी है उसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी. एक कॉल पर लोगों की मदद के लिए दौड़ पड़ने वाली ये गाड़ी खुद ऐसी घटना का शिकार हुई कि यकीन करना लोगों के लिए मुश्किल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की 112 हेल्पलाइन वैन का अगला पहिया निकलकर सड़क किनारे प्लॉट में जा गिरा जिसके बाद वहां तमाशा देखने के लिए लोगों का हुजुम इकट्ठा हो गया.
बाल बाल बची पटना पुलिस
वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी पहिया निकली वैन को सड़क पर खड़ा करके प्लॉट में गिरे पहिए को खोजते दिखाई दे रहे हैं. पब्लिक वहां खड़ी होकर पुलिस वालों का वीडियो निकाल रही है. तीन पहिए वाली ये जीप देखकर हैरानी भी होती है कि लोगों की मदद करने वाली गाड़ी खुद दयनीय स्थिति में है. वो तो अच्छा हुआ कोई अनहोनी नहीं हुई, वरना रफ्तार से चलती गाड़ी का पहिया खुलने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.
यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे ट्रैक पर फंसे बच्चों के बचाने के लिए मां ने मौत को भी दी मात, वीडियो देख निकल जाएगी चीख
यूजर्स बोले, बिहार में कुछ भी हो सकता है
वीडियो को Bittu Kumar नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आइए ना हमरा बिहार में. एक और यूजर ने लिखा…ये बिहार है बाबू, यहां कुछ भी हो सकता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…112 से 111 हो गया.
यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘गजब हैं पाकिस्तानी’ तरबूज बेचने के लिए नंगे होकर डांस कर रहे पड़ोसी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
