Eid-Al-Adha 2026: भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान


देश भर में मुसलमानों के दूसरे सबसे बड़े त्योहार बकरीद (ईद-उल-अजहा) की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद शाबान बुखारी ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया है कि भारत में इस साल बकरीद गुरुवार 28 (मई) को मनाई जाएगी.

रविवार शाम () को चांद देखने के लिए मर्कज़ी रुयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक हुई थी, जिसके बाद यह घोषणा की गई है.

Delhi News: दिल्ली में मेट्रो के पास बनेंगे नए सस्ते हजारों फ्लैट, DDA ने चुनी 14 बड़ी साइट्स

नहीं दिखा चांद, 19 मई से शुरू होगा जिल हिज्ज

जामा मस्जिद दिल्ली में मर्कज़ी रुयत-ए-हिलाल कमेटी के इजलास (बैठक) के बाद वीडियो संदेश जारी करते हुए शाही इमाम सैय्यद शाबान बुख़ारी ने कहा, “आज माहे जिलहिज्ज का चांद नजर नहीं आया है. मर्कज़ी रुयत-ए-हिलाल कमेटी जामा मस्जिद दिल्ली के इजलास में 30 की रुयत का फैसला किया गया है.”

उन्होंने आगे ऐलान किया कि चूंकि चांद नजर नहीं आया है, इसलिए इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने ‘जिलहिज्ज’ (Zil Hajj) की पहली तारीख 19 मई 2026, दिन मंगलवार को होगी.

28 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा (बकरीद) 

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, बकरीद का त्योहार जिलहिज्ज महीने की 10वीं तारीख को मनाया जाता है. शाही इमाम ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि जिलहिज्ज का महीना 19 मई से शुरू हो रहा है, इस लिहाज से 10 जिलहिज्ज 28 मई को पड़ेगी.

उन्होंने कहा, “ईद-उल-अजहा इंशाल्लाह 28 मई, जुमेरात (गुरुवार) के रोज़ होगी.” इस ऐलान के साथ ही देश भर में बकरीद की तैयारियों को लेकर स्थिति साफ हो गई है.

PM मोदी की अपील के बाद पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए DMRC की पहल, उठाया ये कदम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *