Toyota Innova Hycross से लेकर Tata Punch तक, ये फ्लेक्स-फ्यूल कारें जल्द की जाएंगी लॉन्च


भारत में अब पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों की चर्चा तेजी से बढ़ रही है. सरकार लगातार एथेनॉल मिक्स फ्यूल को बढ़ावा दे रही है ताकि पेट्रोल पर निर्भरता कम हो और प्रदूषण भी घटे. इसी वजह से कई बड़ी ऑटो कंपनियां अब ऐसी गाड़ियां तैयार कर रही हैं जो पेट्रोल के साथ ज्यादा मात्रा में एथेनॉल मिक्स फ्यूल पर भी चल सकें. आने वाले समय में भारत की सड़कों पर कई नई फ्लेक्स फ्यूल कारें देखने को मिल सकती हैं. 

Maruti Fronx Flex Fuel

कंपनी जल्द ही Fronx Flex Fuel लॉन्च कर सकती है.यह कार दिखने में सामान्य Fronx जैसी होगी, लेकिन इसका इंजन E85 तक के एथेनॉल मिश्रण पर चल सकेगा.इसमें नए इंजेक्टर, बेहतर फ्यूल पंप और एथेनॉल सेंसर जैसे बदलाव किए जाएंगे ताकि इंजन अलग-अलग फ्यूल मिश्रण पर आसानी से काम कर सके.

WagonR Flex Fuel

मारुति की WagonR Flex Fuel को भारत की पहली मास-मार्केट फ्लेक्स फ्यूल कार माना जा रहा है. कंपनी इसे पहले कई ऑटो एक्सपो में दिखा चुकी है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का मॉडिफाइड वर्जन मिलेगा जो E20 से लेकर E85 तक के फ्यूल पर चल सकेगा. डिजाइन लगभग मौजूदा WagonR जैसा ही रहेगा, लेकिन इसके अंदर फ्यूल ब्लेंड की जानकारी दिखाने वाला सिस्टम भी दिया जा सकता है. 

Punch Flex Fuel

टाटा मोटर्स भी इस रेस में पीछे नहीं है.कंपनी ने Punch Flex Fuel को शोकेस किया है और बताया है कि वह 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत तक अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार लॉन्च कर सकती है. Punch में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का ऐसा वर्जन मिलेगा जो E85 या E100 तक के फ्यूल पर चल सकेगा.इसके लिए इंजन और फ्यूल सिस्टम में कई बदलाव किए जाएंगे.

Tiago और Tigor Flex Fuel

इसके अलावा Tata Tiago और Tigor को भी भविष्य में फ्लेक्स फ्यूल तकनीक मिल सकती है क्योंकि इन दोनों में भी Punch वाला ही इंजन इस्तेमाल होता है.हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ऑटो इंडस्ट्री में इसकी चर्चा तेज है.

Toyota Innoca Hycross

टोयोटा भी अपनी लोकप्रिय MPV Innova Hycross का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन तैयार कर रही है.खास बात यह है कि यह कार फ्लेक्स फ्यूल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक का कॉम्बिनेशन होगी.यानी यह बेहतर माइलेज और कम प्रदूषण दोनों देने की कोशिश करेगी.इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा जो E85 तक के फ्यूल को सपोर्ट करेगा.इसी तकनीक को मारुति Invicto में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

Hyundai Creta Flex Fuel

हुंडई ने भी Creta Flex Fuel मॉडल दिखाया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह E0 से लेकर E100 तक किसी भी एथेनॉल मिश्रण पर चल सकती है.इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो लगभग 118 हॉर्सपावर पैदा करेगा. कंपनी ने इंजन और ECU में बड़े बदलाव किए हैं ताकि यह हाई एथेनॉल फ्यूल पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सके. 

यह भी पढ़ें:-

ट्रैफिक पुलिस को गलत नंबर बताया तो सीधे जाएंगे जेल, दिल्ली में चालान काटने का बदला नियम 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *