ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म को रितेश देशमुख ने लिखा, निर्देशित किया और इसमें अभिनय भी किया है. फिल्म ने भारत में महज दो हफ्तों में 75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अब ये तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के तीसरे फ्राइडे यानी 15वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘राजा शिवाजी’ ने 15वें दिन कितनी की कमाई?
‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्तों तक गदर परफॉर्म किया है. इस दौरान टिकट खिड़की पर इस फिल्म की हुकूमत देखी गई. लेकिन रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसे आयुष्मान खुराना की पति पत्नी और वो के अलावा संजय दत्त की आखिरी सवाल से मुकाबला करना पड़ा है. हालांकि ये नई फिल्में ‘राजा शिवाजी’ का क्रेज कम नहीं कर पाई हैं इसी के साथ इस फिल्म ने 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे भी अच्छी कमाई की है.
- फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘राजा शिवाजी’ ने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ की कमाई की थी.
- वहीं दूसरे हफ्ते इस फिल्म की कमाई 24.30 करोड़ रुपये रही है.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 1.45 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ की 15 दिनों की कुल कमाई अब 78.40 करोड़ रुपये हो गई है.
‘राजा शिवाजी’ अब बनने वाली है महाराष्ट्र की नंबर 1 फिल्म
‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 15 दिनों में 78.40 करोड़ की कमाई कर डाली है. और ये बैपन भारी देवा के 76.28 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ कर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है. अब ये सैराट के 80.98 करोड़ के आंकड़े को पीछे छोड़ने से महज 2 करोड़ के करीब दूर है. तीसरे शनिवार को फिल्म ये मील का पत्थर भी पार कर देगी और मराठी की सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी.
‘राजा शिवाजी’ स्टार कास्ट
बता दें कि ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं फिल्म के अन्य दमदार कलाकारों की टोली में अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन, भाग्यश्री, बोमन ईरानी, सचिन खेड़कर सहित कई सितारे शामिलहैं.
