NEET स्कैम पर रोहिणी आचार्य का प्रधानमंत्री से सवाल, ‘…तो पेपर लीक पर चर्चा से क्यों बच रहे?’


नीट परीक्षा रद्द (NEET Exam Cancelled) होने के बाद इस पर सियासत जारी है. विपक्ष लगातार यह सवाल उठा रहा है कि आखिर क्यों बिना पेपर लीक (Paper Leak) के सरकार एक परीक्षा तक नहीं करा पा रही है? इस बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से सवाल किया है. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्यों पेपर लीक पर चर्चा से बच रहे हैं?

‘अभी मौका भी मुफीद है और मुद्दा भी…’

रोहिणी आचार्य ने गुरुवार (14 मई, 2026) को अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया. उन्होंने कई सवाल उठाए और सरकार को घेरा. अपने पोस्ट में वो लिखती हैं, “क्या कभी पेपर लीक पर भी बोलेंगे प्रधानमंत्री? हमारे प्रधानमंत्री जी चर्चा करने का मौका व मुद्दा ढूंढ निकालने के लिए ही जाने जाते हैं. अभी मौका भी मुफीद है और मुद्दा भी देश के युवाओं के भविष्य से सीधे तौर पर जुड़ा है. ऐसे में काश प्रधानमंत्री जी कभी “पेपर लीक” पर भी एक चर्चा कर लेते या फिर अपने अगले ‘मन की बात’ में पेपर लीक से लाखों छात्रों के भविष्य पर मंडराते संकट की बात कर लेते!”

’12 साल में 90 प्लस परीक्षाओं में हुआ पेपर लीक’

रोहिणी ने कहा, “प्रधानमंत्री जी… अगर आप परीक्षा पर चर्चा करते आए हैं तो पेपर लीक पर चर्चा करने से क्यूं बच रहे हैं? आपकी सरकार के 12 सालों के शासनकाल में 90+ बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक हुआ. इस पर आप कभी कुछ नहीं बोल पाए हैं.” 

यह भी पढ़ें- NEET Scam: नीट पेपर लीक में BJP नेता की गिरफ्तारी पर पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, ‘यह भविष्य में…’

सवाल उठाते हुए कहा, “क्या सबसे बड़ी युवा आबादी वाले देश में युवाओं के भविष्य के साथ होता ये निरंतर खिलवाड़ आपके लिए कोई अहमियत नहीं रखता है या फिर कहीं ऐसा तो नहीं कि पेपर लीक का ये गोरखधंधा आपकी जानकारी में, आपकी ही सहमति से, आपकी ही सरकार की सरपरस्ती में परवान चढ़ रहा है?”

यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक मामले में पप्पू यादव का बड़ा बयान, ‘बिहार के 40 से अधिक विधायक और…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *