Train Cancelled: रेल से बिहार जाने वाले सावधान, कैंसिल हुईं ये ट्रेनें, कुछ का बदला टाइम, यात्रा से पहले देखें लिस्ट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • रेलवे ट्रैक दोहरीकरण परियोजना से रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

Bihar Train Cancelled: अगर आप इन दिनों बिहार की ट्रेनों से सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए है. सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, क्योंकि रेलवे के रखरखाव काम के कारण उत्तरी बिहार के कई जरूरी रूटों पर ट्रनों की आवाजाही प्रभावित हुई है.

पूर्वी मध्य रेलवे के समस्तीपुर डिवीजन में समस्तीपुर-दरभंगा सेक्शन पर ट्रैक दोहरीकरण परियोजना से जुड़े नॉन-इंटर लॉकिंग NI कार्य के कारण 11 मई से 14 मई तक 18 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 23 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं.

 ट्रेन के सामने कई ट्रैक हों तो लोको पायलट सही रास्ता कैसे पहचानता है? जानें रेल टेक्नोलॉजी की ये ट्रिक

इन रूटों की ट्रेनें रद्द हुईं?

रेलवे के मुताबिक, जिन प्रमुख रूटों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं उसनें शामिल हैं…

  • समस्तीपुर-मनिहारी
  • दरभंगा-समस्तीपुर
  • आरा-जयनगर
  • मुजफ्फरपुर-जयनगर
  • दरभंगा-वाराणसी सिटी
  • समस्तीपुर-बरौनी
  • समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर

किन ट्रेनों का बदला गया रूट?

कई लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं. इन्हें समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी और दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-सुगौली सेक्शन से भेजा जा रहा है. प्रभावित ट्रेने जैसे…

  • गोंदिया-रक्सौल एक्सप्रेस
  • जयनगर-आरा ट्रेन
  • दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल
  • जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस
  • दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस
  • अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस
  • तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस
  • दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस
  • रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस

क्यों किया जा रहा है यह काम?

समस्तीपुर रेलवे के PRO आर.के. सिंह के मुताबिक, यह काम रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, लाइन क्षमता बढ़ाने् और ट्रेनों के संचालन को ज्यादा सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए किया जा रहा है. उनहोंने बताया कि नॉन-इंटर लॉकिंग काम ट्रैक दोहरीकरण परियोजना का जरूरी हिस्सा है, जिससे फ्यूचर में इस व्यस्त रेलखंड पर भीड़भाड़ कम होगी और ट्रेनों की आवाजाही बेहतर होगी.

सस्ती होटल डील के लालच में न फंसें, बुकिंग करते समय रखें ये सावधानियां वरना हो सकता है ऑनलाइन स्कैम

रेलवे ने बताया कि लगभग 20 ट्रेनों को अलग स्टेशनों पर शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है और वहीं 7 ट्रेनों के टाइम में 1 से 3 घंटे तक बदलाव किया है. रेलवे ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन के स्टेटस को जरूर चेक करें और साथ ही टाइम टेबल को भी देखें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *