Hyundai Creta पर मिल रहा 1 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट तो दूसरी कारें भी हुईं सस्ती, जानिए डिटेल्स


भारतीय बाजार में हुंडई मोटर इंडिया ने अपने 30 साल पूरे होने की खुशी में ग्राहकों के लिए खास ऑफर शुरू किए हैं. कंपनी मई 2026 में अपनी कई लोकप्रिय कारों पर भारी छूट और कई तरह के फायदे दे रही है. अगर कोई नई कार खरीदने की सोच रहा है तो यह महीना उसके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. कंपनी का कहना है कि इन ऑफर्स के जरिए ग्राहक हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं. सबसे बड़ी राहत SUV सेगमेंट की गाड़ियों पर मिल रही है. इनमें कुछ मॉडल्स पर 1 लाख रुपये से ज्यादा तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Hyundai Creta पर मिल रहा कितना डिस्काउंट?

सबसे ज्यादा डिस्काउंट Hyundai Creta पर दिया जा रहा है. इस SUV को खरीदने पर ग्राहकों को करीब 1.05 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और कुछ वैरिएंट्स पर एक्स्ट्रा फायदे शामिल हैं. आमतौर पर क्रेटा पर इतनी बड़ी छूट बहुत कम देखने को मिलती है, क्योंकि इसकी बाजार में हमेशा अच्छी मांग रहती है. यही वजह है कि यह ऑफर ग्राहकों के लिए काफी खास माना जा रहा है.

कंपनी अपनी पॉपुलर सेडान Hyundai Verna पर भी शानदार ऑफर दे रही है. इस कार पर करीब 55 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है. Verna अपने स्टाइलिश डिजाइन, आरामदायक इंटीरियर और दमदार फीचर्स के लिए जानी जाती है. ऐसे में जो लोग फैमिली सेडान खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका माना जा रहा है.

इन गाड़ियों पर भी खास छूट

इसके अलावा कंपनी की एंट्री लेवल हैचबैक Hyundai Grand i10 Nios पर भी काफी बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस कार पर करीब 80 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है. यह कार खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प मानी जाती है जो कम बजट में अच्छी फीचर्स वाली कार खरीदना चाहते हैं. माइलेज और कम मेंटेनेंस के कारण यह कार शहरों में काफी पसंद की जाती है.

प्रीमियम हैचबैक पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Hyundai i20 पर भी लगभग 65 हजार रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. i20 अपने प्रीमियम इंटीरियर, मॉडर्न फीचर्स और शानदार लुक की वजह से युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है. कंपनी इस ऑफर के जरिए इस कार को और ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश कर रही है.

अगर कोई छोटी SUV खरीदना चाहता है तो Hyundai Exter पर भी लगभग 40 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है. यह Hyundai की सबसे छोटी SUV है और शहर में चलाने के लिए काफी कंफर्टेबल मानी जाती है. कम कीमत और SUV जैसा लुक होने के कारण इसे काफी पसंद किया जा रहा है.

मई 2026 तक ही लागू रहेंगे फायदे

इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट्स भी शामिल हैं. यानी अगर ग्राहक अपनी पुरानी कार बदलकर नई Hyundai कार खरीदते हैं तो उन्हें एक्स्ट्रा फायदा मिल सकता है. कुछ मामलों में पुरानी कार स्क्रैप कराने पर भी कंपनी एक्स्ट्रा छूट दे रही है. हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और मई 2026 तक ही लागू रहेंगे.अलग-अलग शहरों और डीलरशिप के हिसाब से ऑफर्स में थोड़ा बदलाव भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें:-

चलते-चलते ही बैटरी हो जाती है चार्ज, Mahindra पेश करने जा रही ये हाइब्रिड SUVs, जानें डिटेल्स 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *