CUET UG 2026 Exam: CUET UG 2026 परीक्षा आज से शुरू, एग्जाम सेंटर पर न करें ये गलती; यहां देखें पूरी गाइडलाइन


CUET UG 2026 Exam: देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी और अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आयोजित होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीईयूटी यूजी 2026 परीक्षा आज 11 मई से शुरू हो गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यह परीक्षा 31 मई 2026 तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में मोड में आयोजित की जाएगी. इस बार परीक्षा के लिए करीब 15.7 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

यह परीक्षा भारत के साथ-साथ विदेश में भी आयोजित की जा रही है. पहले दिन की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चलेगी. ऐसे में एनटीए ने परीक्षा को लेकर छात्रों के लिए जरूरी गाइडलाइन भी जारी की है.

दो शिफ्ट में हो रही परीक्षा

सीईयूटी यूजी 2026 परीक्षा कुल 2 शिफ्ट में आयोजित की जा रही है. परीक्षा की पहली शिफ्ट 9 बजे से दोपहर दो 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 3 से 6 बजे तक होगी. एनटीए के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 से 2 घंटें पहले एग्जाम सेंटर पहुंचना चाहिए. गेट बंद होने के बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी.

क्या है परीक्षा पैटर्न?

सीईयूटी यूजी परीक्षा 13 भाषाओं, 23 डोमेन सब्जेक्ट्स और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आयोजित की जा रही है. प्रत्येक विषय में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और हर विषय में 60 मिनट का समय मिलेगा. भाषा सेक्शन में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन आधारित प्रश्न होंगे, जबकि डोमेन सब्जेक्ट्स के सवाल एनसीईआरटी कक्षा 12 के सिलेबस पर आधारित होंगे. जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स, लॉजिकल रीजनिंग और बेसिक मैथ्स से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.

स्टूडेंट्स क्या लेकर जा सकते हैं एग्जाम सेंटर पर?

एनटीए की गाइडलाइन के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कई जरूरी डॉक्यूमेंट साथ ले जाने होंगे. इनमें सीईयूटी यूजी 2026 की एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी, सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म, एक वैलिड फोटो, आईडी प्रूफ और दो पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है. इसके अलावा छात्र ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल और ट्रांसपेरेंट बॉल पॉइंट पेन भी साथ ले जा सकते हैं. पीडब्ल्यूडी या पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को अपना प्रमाण पत्र साथ रखना होगा. डायबिटीज से पीड़ित छात्रों की जरूरी दवाइयां खाने-पीने की चीज ले जाने की अनुमति भी दी गई है.

किन चीजों पर है पूरी तरह रोक?

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इसके अलावा नोट्स, किताबें, लिखित सामग्री, बैग, पर्स, बेल्ट, कप, गॉगल्स और बड़ी ज्वेलरी की अनुमति नहीं होगी. नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार की एंट्री रोकी जा सकती है.

ये भी पढ़ें-Rajasthan PTET 2026 : राजस्थान PTET के लिए एक और मौका, बढ़ाई गई आवेदन की लास्ट डेट

ड्रेस कोड को लेकर क्या है नियम?

एनटीए ने छात्रों को हल्के और साधारण कपड़े पहनकर आने की सलाह दी है. बड़े बटन, ज्यादा पॉकेट वाले कपड़े और भारी एक्सेसरीज से बचने को कहा गया है. सामान्य जूते-चप्पल और लो हील वाले फुटवियर पहनने की अनुमति होगी. धार्मिक आस्था से जुड़ी चीजें जैसे कलावा पहनने की छूट दी गई है, लेकिन उम्मीदवारों को जांच प्रक्रिया के लिए समय से पहले पहुंचना होगा.

सीटिंग और रिपोर्टिंग से जुड़े नियम

परीक्षा हॉल में छात्रों को रोल नंबर के आधार पर सीट अलॉट की जाएगी और उन्हें अपनी निर्धारित सीट पर ही बैठना होगा. परीक्षा शुरू होने से करीब 30 मिनट पहले एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे. ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वह एडमिट कार्ड पर दिए गए सेंटर का पता और शिफ्ट टाइमिंग पहले ही चेक कर लें ताकि अंतिम समय में परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें-NEET UG 2026 Under Investigation: NEET UG 2026 में गड़बड़ी के संकेत, NTA और केंद्रीय एजेंसियों ने शुरू की जांच

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *