सोना नहीं खरीदने वाली PM की अपील पर भड़के राहुल गांधी तो गिरिराज सिंह ने कही बड़ी बात, ‘जब-जब…’


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है अगले एक साल तक सोना न खरीदें. विदेश यात्रा कम करने, पेट्रोल कम खर्च करने और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ाने की भी अपील की है. इस पर सियासत तेज हो गई है. राहुल गांधी ने कहा है कि ये नाकामी के सबूत हैं. इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला बोला है. 

सोमवार (11 मई, 2026) को गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हैं कहा, “राहुल गांधी को देश का इतिहास मालूम नहीं है. प्रधानमंत्री जी ने देश से अपील की है और ये अपील जब-जब भारत में संकट आया है तब-तब भारत ने इसका मुकाबला किया है.”

‘मां-बहनों ने, बेटी ने, मंगलसूत्र तक दान दिया…’

गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी बताएं कि क्या पंडित नेहरू असफल प्रधानमंत्री थे? 62 के चीन युद्ध के समय उन्होंने आह्वान किया था देश से… मां-बहनों ने, बेटी ने, मंगलसूत्र तक दान दिया था… मोदी जी ने कोरोना में देशवासियों से अपील की थी कि घरों में रहें… जब-जब आह्वान किया गया है देशवासियों ने दान भी दिया है संकल्प भी लिया है.” 

यह भी पढ़ें- चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: बिहार पहुंची बंगाल पुलिस, हिरासत में विक्की मौर्या और मयंक मिश्रा

‘सप्ताह में एक दिन गाड़ी बंद रखें…’

देशवासियों से अपील करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि तेल में विदेशी मुद्रा ज्यादा खर्च होता है. हम नई गाड़ी खरीद सकते हैं तो ईवी खरीदें, नहीं खरीद सकते हैं तो सप्ताह में एक दिन गाड़ी बंद रखें, मेट्रो से चलें, बस से चलें. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि एलपीजी-पीएनजी के बदले इंडक्शन चलाएं. घर पर सोलर प्लेट लगाएं. गिरिराज सिंह ने कहा, “मैंने पटना में अपने घर पर लगाया है… इंडक्शन चूल्हा जलाता हूं…” 

पीएम की अपील पर राहुल गांधी ने क्या कहा है?

बता दें कि पीएम मोदी की अपील के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है, “मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे- सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो. ये उपदेश नहीं- ये नाकामी के सबूत हैं.”

यह भी पढ़ें- Nawada News: सदर अस्पताल में ननद-भाभी के बीच खूनी संघर्ष, बेल्ट से हमले में 6 लोग घायल, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *