‘राज्यपाल को सौंपा गया सरकार बनाने का प्रस्ताव, जल्द…’, असम में हिमंता बिस्वा सरमा को लेकर क्या बोले जेपी नड्डा


Assam Government Formation: असम में नई सरकार के गठन की हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को घोषणा की कि हिमंत बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से असम में भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. सरमा के पास अब 102 विधायकों का भारी समर्थन है, जिसके आधार पर उन्होंने राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है.

सर्वसम्मति से हुआ नेता का चुनाव
गुवाहाटी में नवनिर्वाचित एनडीए (NDA) विधायकों की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने बताया कि भाजपा मुख्यालय में विधायक दल की बैठक आयोजित की गई थी. नड्डा ने कहा, “आज की बैठक में सभी विधायकों ने आठ प्रस्तावों के माध्यम से हिमंत बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना है. इसके अलावा बोकाखाट से निर्वाचित विधायक और पार्टी अध्यक्ष अतुल बोरा के नेतृत्व में ‘असम गण परिषद’ (AGP) ने भी उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दिया है.”

राज्यपाल को सौंपा गया प्रस्ताव
नड्डा ने विश्वास जताया कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. उन्होंने जानकारी दी, “कुल 102 विधायकों के समर्थन के साथ, हमने आज हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्यपाल को सरकार बनाने का प्रस्ताव सौंप दिया है. मुझे पूरा विश्वास है कि सभी विवरणों की जांच करने के बाद, राज्यपाल हमारे नेता हिमंत बिस्वा सरमा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे.”

ये भी पढ़ें- Suvendu Adhikari Oath: शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण में शामिल होंगी ममता बनर्जी? जानें क्या कहता है प्रोटोकॉल

सहयोगी दलों का भी मिला साथ
भाजपा और एजीपी के अलावा अन्य क्षेत्रीय दलों ने भी सरमा के नेतृत्व पर भरोसा जताया है. बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के विधायक रिहोन दैमारी ने एएनआई (ANI) से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने हिमंत बिस्वा सरमा को अपना समर्थन दे दिया है. दैमारी ने उम्मीद जताते हुए कहा, “बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट की ओर से हमने डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा का समर्थन किया है. मुझे पूरी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में असम राज्य विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *