Watch: प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विराट कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा


रविवार के दिन उर्विल पटेल ने ब्लॉकबस्टर शो दिखाया, जहां उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया. चेपॉक स्टेडियम में जब उर्विल ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे थे, तब हर एक फैन टकटकी लगाए उन्हीं को देख रहा  होगा. उन्होंने छक्के पे छक्का जड़ते हुए 13 गेंद में फिफ्टी पूरी की. उर्विल पटेल के दमदार शॉट्स से विराट कोहली भी अपना ध्यान नहीं हटा पाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

IPL 2026 के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो क्लिप जारी किया है, जिसमें विराट ने अपनी ट्रेनिंग किट पहनी हुई है. वे रायपुर के स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास कर रहे थे. इसी दौरान विराट जब पानी की बोतल लेने आए, तभी वहां टीवी पर उर्विल पटेल का बड़ा शॉट लगाने का रिप्ले दिखाया जा रहा था. विराट कोहली थोड़ी देर वहीं खड़े रहे और टीवी पर अपनी नजरें गढ़ाए रखीं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं उर्विल पटेल, जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी? जानें संघर्ष की कहानी

13 गेंद में लगाई फिफ्टी

उर्विल पटेल एक समय 8 गेंद में 42 रन बना चुके थे और 10 गेंद में फिफ्टी बनाना उनके लिए पूरी तरह संभव नजर आ रहा था. मगर अगले 8 रन बनाने में उन्होंने पांच गेंद लीं. इस तरह उन्होंने 13 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और IPL में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में यशस्वी जायसवाल की बराबरी की. लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 23 गेंद में 65 रन बनाए और इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 2 चौके लगाए.

यह भी पढ़ें: कौन हैं उर्विल पटेल, जिन्होंने लखनऊ के खिलाफ 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी? जानें संघर्ष की कहानी

पिता को समर्पित ये रिकॉर्ड

पचास रन पूरे करने के बाद उर्विल पटेल ने अपने जेब से पर्ची निकाली और उसे कैमरा की तरफ दिखाया. उस पर्ची में लिखा था कि, ‘पापा, यह आपके लिए है.’ उसके बाद उन्होंने पर्ची में और भी बातें लिखी हुई थीं, जो गुजराती भाषा में लिखी गई थीं.

यह भी पढ़ें:

इस ‘पोर्न स्टार’ के साथ नजर आए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैली तस्वीर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *