Aaj Ka Panchang 10 May 2026: आज रोग पंचक कब से लग रहे हैं, जानें समय, योग, राशिफल और पूरा पंचांग


Hindi Panchang, 10 मई 2026: आज 10 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और रविवार है. आज से रोग पंचक शुरू हो रहे हैं. ये पंचक 5 दिन तक शारीरिक और मानसिक कष्ट का कारण बन सकता है. स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही से बचें, अनावश्यक यात्रा और जोखिम भरे कार्यों से बचना ही श्रेष्ठ है.

यह पंचक विशेष रूप से मानसिक तनाव, कमजोरी, पुरानी बीमारियों और संक्रमण बढ़ने का संकेत भी माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोग पंचक में नकारात्मक ऊर्जा जल्दी प्रभाव डाल सकती है, इसलिए शुभ कार्यों में भी सावधानी बरतने को कहा जाता है.

10 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 10 May 2026)

तिथि

अष्

अष्टमी (9 मई 2026, दोपहर 02.02- 10 मई 2026, दोपहर 3.06)

वार रविवार
नक्षत्र धनिष्ठा
योग ब्रह्म
सूर्योदय सुबह 5.36
सूर्यास्त
शाम 7.00
चंद्रोदय
सुबह 1.50, 11 मई
चंद्रोस्त
दोपहर 12.20
चंद्र राशि
मकर
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 7.15 – दोपहर 12.18
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 7.01 – रात 10.58
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) शाम .20 – रात 7.02
यमगण्ड काल दोपहर 12.18 – दोपहर 1.59
आडल योग सुबह 5.34 – सुबह 12.50, 11 मई
विडाल योग सुबह 12.50 – सुबह 5.33, 11 मई
गुलिक काल
दोपहर 3.40 – शाम 5.20
पंचक शुरू दोपहर 12.12

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 10 May 2026)

सूर्य मेष
चंद्रमा मकर
मंगल मीन
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र वृषभ
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

10 मई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

  • मेष राशि (Aries): कल का दिन खुशियां और सफलता लेकर आएगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है.
  • वृषभ राशि (Taurus): कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ सकती हैं और व्यापार में सावधानी रखने की जरूरत है. परिवार और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है.
  • मिथुन राशि (Gemini): मानसिक तनाव और व्यापारिक परेशानियां आपको प्रभावित कर सकती हैं. परिवार में स्वास्थ्य संबंधी चिंता और वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा.
  • कर्क राशि (Cancer): कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा और नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. परिवार और प्रियजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा.
  • सिंह राशि (Leo): नौकरी और करियर में सफलता के संकेत हैं, आर्थिक लाभ भी मिल सकता है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे.
  • कन्या राशि (Virgo): दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इसलिए बड़े फैसलों से बचें. पारिवारिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है.
  • तुला राशि (Libra): निवेश और नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ रहेगा. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और यात्रा के योग बन सकते हैं.
  • वृश्चिक राशि (Scorpio): बड़े कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है और परिवार का सहयोग मिलेगा. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.
  • धनु राशि (Sagittarius): रुके हुए कार्य पूरे होने से खुशी मिलेगी और नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल रहेगा. परिवार में धार्मिक माहौल बना रहेगा.
  • मकर राशि (Capricorn): कामकाज में भागदौड़ बढ़ेगी लेकिन सहयोगियों की मदद से सफलता मिलेगी. परिवार से आर्थिक सहयोग और शुभ समाचार मिल सकता है.
  • कुंभ राशि (Aquarius): व्यापार और करियर में सफलता मिलने के योग हैं. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
  • मीन राशि (Pisces): कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें और सोच-समझकर फैसले लें. कारोबार और पारिवारिक मामलों में तनाव बढ़ सकता है.

आज का उपाय 

पंचक में भोलेनाथ की आराधना करना चाहिए, इससे पंचक के दोषों से बचा जा सकता है, शिवलिंग पर रोजाना जल चढ़ाएं

आज का लकी कलर 

नारंगी रंग शुभ रहेगा

Weekly Rashifal 10-16 May 2026: इन 7 दिनों में पांच राशियों की पलटेगी किस्मत, मेष-मीन तक साप्ताहिक राशिफल देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *