झांसी के खेत में मिला बुंदेली गायिका लवली का अधजला शव, मौके से शराब की बोतल के साथ ये सामान बरामद


उत्तर प्रदेश के झांसी में बुंदेली लोकगीत गायिका लाड़कुंवर कुशवाहा उर्फ लवली की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जहां, गायिका का जला हुआ शव खेतों के पास एक सूखे नाले में पड़ा मिला. शव की हालत इतनी भयावह थी कि उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. बताया जा रहा है कि शव बुरी तरह जल चुका था और हाथ-पैर शरीर से अलग होकर पास में जली हुई अवस्था में पड़े मिले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी.

हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश

घटनास्थल से पुलिस को कई अहम सबूत भी मिले हैं. खेत के पास शराब की बोतलें, बियर की केन, नमकीन के पैकेट, जला हुआ मोबाइल फोन, साड़ी का टुकड़ा और दुपट्टा बरामद किया गया है. इन चीजों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि आरोपी वारदात से पहले वहां शराब पार्टी कर रहे थे. पुलिस को शक है कि हत्या के बाद शव को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई है.

सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान

किसी ने फोन करके बुलाया था मृतका को

परिजनों के अनुसार, घटना वाली रात लवली को किसी व्यक्ति ने फोन करके घर से बुलाया था. इसके बाद वह रातभर वापस नहीं लौटी. परिवार के लोगों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. अगले दिन सुबह खेतों के पास सूखे नाले में उसका जला हुआ शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

चुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव ने बढ़ाए बाल! ओम प्रकाश राजभर ने आजम खान और टोटका का किया जिक्र



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *