Roopa Ganguly Net Worth: कितनी अमीर हैं रूपा गांगुली, जो बन सकती हैं बंगाल की डिप्टी सीएम? ‘द्रौपदी’ से हैं मशहूर


Roopa Ganguly Net Worth: टीवी की ‘द्रौपदी’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रूपा गांगुली अब राजनीतिक जगत का एक बड़ा नाम हैं. हाल ही में पश्चिम बंगाल के चुनावों के नतीजे आने के बाद से खबरें हैं कि रूपा को यहां की राजनीति में एक अहम पद दिया जाने वाला है. खबरों की मानें तो रूपा गांगुली को पश्चिम बंगाल का डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा जोरों पर है. टीवी से घर- घर में पहचान बनाने वाली रूपा का राजनीतिक करियर भी काफी अच्छा रहा है. ऐसे में उनकी नेटवर्थ को लेकर भी काफी चर्चा रहती है.

कितनी सम्पत्ति की मालकिन हैं रूपा गांगुली?
रूपा गांगुली अब फल्मों और टीवी में नजर नहीं आती हैं, ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठता है कि अब उनकी आय का साधान क्या है? उनकी आय अब कितनी है, या वो कितनी सम्पत्ति की मालकिन हैं. तो आपको बता दें कि हाल ही में 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनकी सम्पत्ति की जानकारी सामने आई है. इस दौरान दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, रूपा गांगुली की कुल संपत्ति करीब 9.4 करोड़ रुपये है और उन पर कोई कर्ज नहीं है.

ये भी पढ़ें: न कार-न सोना, ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी की कितनी है नेटवर्थ, बनेंगे बंगाल के CM

चल- अचल सम्पत्ति का ब्यौरा?
रूपा के पास करीब 6.95 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जिसमें कोलकाता के टॉलीगंज में एक फ्लैट समेत अन्य प्रॉपर्टी शामिल हैं. तो वहीं, चल संपत्तियों में बैंक बैलेंस के अलावा 1.1 करोड़ रुपये से ज्यादा के म्यूचुअल फंड इनवेस्टमेंट और गाड़ियों में महिंद्रा स्कॉर्पियो, हुंडई ग्रैंड i10 जैसी गाड़ियां शामिल हैं. इसके अलावा रूपा के पास 495.398 ग्राम का 65,78,305 रुपये का गोल्ड भी है.

टीवी से राजनीति का सफर
रूपा गांगुली ने बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में ‘द्रौपदी’ का किरदार निभाया था. इस किरदार में उन्हें बहुत पसंद किया गया था. इसके अलावा वो कई और टेलीविजन धारावाहिक और हिंदी- बंगाली फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. उनकी कमाई का असल जरिया यही रहा है. वो कई कैम्पेन, ईवेंट्स में जाने के लिए भी चार्ज करती हैं. कुछ समय के बाद वो राजनीति में भी आ गईं. यहां आने के बाद भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुईं. 

ये भी पढ़ें: Pakistan LPG: पाकिस्तान में गुब्बारों में गैस भरकर खाना बना रहे लोग, वहां अब कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *