कौन बनेगा बंगाल का नया CM? रेस में ये 4 नाम सबसे आगे, आज BJP विधायक दल की बैठक में होगा फैसला


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो चुकी है. अब निगाहें सीएम फेस पर टिकी हैं. बीजेपी किसे अपना मुख्यमंत्री बनाएगी, इसकी तस्वीर जल्द साफ हो जाएगी. शुक्रवार (8 मई) को कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. इसमें पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है.

चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया था, वहीं टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई. इस ऐतिहासिक जीत के बाद बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर सभी की निगाहें टिकी हैं. पार्टी ने आधिकारिक तौर पर कोई भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया था, लेकिन शाह ने चुनावी रैली के दौरान यह जरूर कहा था कि नया मुख्यमंत्री बंगाल से ही होगा.

बीजेपी के मुख्यमंत्री पद की रेस में कई नाम शामिल हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें तो बीजेपी मुख्यमंत्री के लिए राजनीतिक पकड़ और संगठन में प्रभाव को तरजीह दे सकती है. हालांकि बीजेपी किसे बंगाल की कुर्सी सौंपेगी इस पर सस्पेंस अभी तक बरकरार है. आइए जानते हैं बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित दावेदारों में कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं.

शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी वर्तमान में बंगाल में बीजेपी के प्रमुख चेहरा बने हुए हैं. उनका नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे है. इसकी वजह उनकी राजनीतिक अहमियत, संगठन में पकड़, जमीन समझ और नेटवर्क है. बीते दो विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने न केवल बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने चुनाव लड़ा, बल्कि जीत भी हासिल की. ममता सरकार को सीधे चुनौती देने की वजह से ही अधिकारी को बीजेपी का सबसे मजबूत चेहरा माना जाता है.

दिलीप घोष 

बीजेपी में जो दूसरे नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है वो है दिलीप घोष का. वह भाजपा के सीनियर लीडर हैं और बंगाल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. बंगाल में उन्होंने बीजेपी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है. उनकी पकड़ पार्टी में मजबूत बनी हुई है. ऐसे में पार्टी उन्हें बंगाल के नए सीएम की जिम्मेदारी सौंप सकती है.

रात 9 बजे बंगाल में सड़कों पर चला बुलडोजर, TMC के ऑफिस को किया तहस-नहस, ममता की पार्टी बोली- ‘BJP ने…’

समिक भट्टाचार्य

बंगाल में बीजेपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल है. उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी ने यह विधानसभा चुनाव जीता है. वह 1974 में  आरएसएस से जुड़े थे. बंगाल में वह बीजेपी के महासचिव भी रहे चुके हैं. इसके अलावा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति और प्रदेश बीजेपी की कोर कमिटी के सदस्य के पर भी रहे. 2025 में सुकांत मजूमदार की जगह उनको पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था.

अग्निमित्रा पॉल 

पेशे से फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल भी सीएम की रेस में शामिल हैं. अग्निमित्रा एक बेबाक नेता के तौर पर जानी जाती है. 2019 में वह बीजेपी में शामिल हुई थीं. 2021 में पहली बार उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और टीएमसी की सयानी घोष को हराकर विधायक बनीं.  इसी साल जनवरी में पार्टी ने उनको बंगाल बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया था. इस चुनाव में भी वह आसनसोल दक्षिण सीट से जीत दर्ज की है.

Bengal Election Result 2026: चुनाव आयोग मर गया है’, ममता से मिलकर बोले अखिलेश यादव, कहा- बीजेपी ने बंगाल चुनाव लूटा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *