IPL Record: हारकर भी RCB ने रचा इतिहास, तोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा रिकॉर्ड


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुरुवार को हुए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों 9 रनों से हार गई. बारिश से प्रभावित इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में 209 रन बनाए थे. डकवर्थ लुईस नियम के तहत RCB को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम जीत से 10 रन दूर रह गई. हालंकि हारकर भी उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया.

इकाना में हुए इस मैच में रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. मिचेल मार्श की तूफानी पार से लखनऊ सुपर जायंट्स 209 रनों तक पहुंच पाई थी. मार्श ने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, उन्होंने कुल 111 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, पहले ओवर में जैकब बेथल (4) को मोहम्मद शमी ने आउट किया. अगले ही ओवर में प्रिंस यादव ने विराट कोहली (0) को बोल्ड कर दिया.

इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार के बीच 95 रनों की साझेदारी से RCB ने शानदार वापसी की. पडिक्कल ने 25 गेंदों में 34 और पाटीदार ने 31 गेंदों में 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से 61 रन बनाए. जब पडिक्कल आउट हुए तब बेंगलुरु का स्कोर 10 ओवरों में 104 रन था, टीम अच्छी स्थिति में थी लेकिन नए बल्लेबाज जितेश शर्मा मात्र 3 गेंद खेलकर 1 रन बनाकर आउट हो गए. इससे टीम पर दबाव बना.

यह भी पढ़ें- ‘भैया ने ही बताया था…’, विराट कोहली के गुरुमंत्र से उन्हें ही कर दिया बोल्ड; प्रिंस यादव ने मैच के बाद बताया

हालंकि जितेश के आउट होने के बाद इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए टिम डेविड ने दबाव को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया, उन्होंने 17 गेंदों में 40 रनों की धुआंधार पारी खेली. क्रुणाल पांड्या ने 16 गेंदों में 28 और रोमारियो शेफर्ड ने 15 गेंदों में 23 रन बनाए. अंतिम ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे, दिग्वेश सिंह राठी ने अंतिम ओवर में सिर्फ 10 रन दिए और लखनऊ ने 9 रनों से इस मैच को जीत लिया.

यह भी पढ़ें- मिचेल मार्श ने तोड़ा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड, 9 छक्के और 9 चौकों की मदद से जड़ा तूफानी शतक

RCB ने तोड़ा CSK का रिकॉर्ड

हालंकि हारने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया. RCB आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 200 प्लस रन बनाने वाली टीम बन गई. बेंगलुरु ने 40वीं बार 200 या इससे अधिक रन बनाए हैं. CSK ने 39 बार 200 प्लस रन बनाए हैं. इस मामले में पंजाब किंग्स तीसरे स्थान पर है, जिसने 38 बार ऐसा किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *