600 करोड़ कमाकर बनाया हाईएस्ट ग्रॉसर रिकॉर्ड, Vijay की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था


थलापति विजय ने तमिलनाडु चुनाव 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया. एक्टर की पार्टी टीवीके को 234 में से 108 सीटें हासिल हुईं, जिसके बाद चर्चा जोरों पर है कि अभिनेता तमिलनाडु के अगले सीएम के रूप में शपथ ले सकते हैं. एक्टर ने बॉक्स ऑफिस के जैसे ही ईवीएम पर भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए भारी वोट हासिल किए. ऐसे में उनकी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया.

दरअसल, थलापति विजय की जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘लियो’ है. इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था. फिल्म साल 2023 में रिलीज की गई थी और ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में से एक रही. इसे उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म माना जाता है, जिसका बिगुल दुनियाभर में बजा. 

‘लियो’ का बॉक्स ऑफिस और बजट

इसके साथ ही फिल्म ‘लियो’ के बॉक्स ऑफिस और बजट के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रहा और इसका इंडिया नेट कलेक्शन 341.04 करोड़ रहा. वहीं, इसने वर्ल्डवाइड 605.90 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म ने ओवरसीज में भी बेहतरीन परफॉर्म किया. सैकनिल्क के अनुसार, इसने 204 करोड़ की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड सेट किया था. ये 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म रही थी.

यह भी पढ़ें: सनी देओल और बॉबी देओल में किसकी पत्नी ज्यादा अमीर? एक के पास है 300 करोड़ की दौलत!

‘लियो’ के बारे में

बहरहाल, अगर ‘लियो’ के बारे में बात करें तो ये तमिल की एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें एक्टर का डबल रोल दिखाया गया है. कहानी टाइम ट्रेवल पर आधारित है. इसमें विजय का दो रोल होता है कैफे मालिक पार्थिबन और दूसरा लियो का होता है. लियो यानी कि टाइगर, जो क्राइम की दुनिया का बेताज बादशाह होता है. कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट होता है, जब लियो के कैरेक्टर की मौत हो जाती है.

‘लियो’ की स्टार कास्ट पर नजर डाली जाए तो इसमें विजय के साथ तृषा कृष्णन हैं. ये इस जोड़ी की 5वीं हिट फिल्म रही थी. इसमें संजय दत्त को विलेन की भूमिका में देखा गया था. ये पहली फिल्म थी, जिसके जरिए पहली बार विजय और संजय दत्त स्क्रीन पर आमने-सामने दिखे थे. 

यह भी पढ़ें: अधूरी रह गई आर बी चौधरी की आखिरी इच्छा, 100वीं फिल्म में रजनीकांत को करना चाहते थे कास्ट

ओटीटी प्लेटफॉर्म और आईएमडीबी रेटिंग

वहीं, अगर बात की जाए कि ‘लियो’ को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी समेत अन्य भाषाओं में देखा जा सकता है. इसके साथ ही इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी अच्छी खासी है. फिल्म को 10 में से 7.2 रेटिंग मिली है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *