Train Tips: रेल में आपके बच्चे को कोई जबरदस्ती सीट से उठाए तो क्या करें? ऐसे सिखाएं कानूनी सबक


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अवैध कब्जा करने वाले पर रेलवे नियम अनुसार कार्रवाई हो सकती है।

Indian Railway Tips: ट्रेन, बस या फिर मेट्रो अक्सर लोग छोटे बच्चों को सीट पर बैठा देखते हैं तो उन्हें हटाकर खुद बैठने की कोशिश करते हैं. इससे कई बार सीट को लेकर लोगों के बीच लड़ाई होने लगती है. अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं और आपके बच्चे को कोई जबरन उठाकर खुद बैठ जाता है तो ऐसे में आपको बिना झगड़ा किए कुछ ऐसे कदम उठाने चाहिए, जिससे चलते सीट पर कब्जा करने वाला यात्री सीट खाली करने पर मजबूर हो जाए वो भी लड़ाई-झगड़े के बिना.

सबसे पहले करे ये काम?

  • अगर आपके बच्चे का टिकट कन्फर्म है तो उस सीट पर सिर्फ उसका हक है.
  • अगर कोई आपके बच्चे को उठाकर सीट पर कब्जा कर लेता है तो पहले उसे आराम से अपनी टिकट दिखाकर कहो कि यह मेरी सीट है.
  • कई बार लोग गलती से बैठ जाते हैं, इसलिए सबसे पहले शांति से बात करना चाहिए.

यह भी पढ़ें – Train News: दिल्ली से फरीदाबाद का सफर आसान, मई के पहले हफ्ते से पटरी पर दौड़ेगी नई लोकल ट्रेन

अगर वह व्यक्ति सीट खाली न करे

  • अगर सामने वाला व्यक्ति सीट खाली करने से मना कर देता है तो आपको बहस नहीं करनी है.
  • ऐसे में आप सबसे पहले ट्रेन में मौजूद TTE को बुलाए और उसकी मदद लें.
  • TTE का काम ही यहीं होता है सही यात्री को उसकी सीट दिलवाना.

अगर TTE पास न हो तो क्या करें?

  • ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अपनी शिकायत रेलवे को भेज सकते हैं.
  • इसके लिए आप 139 नंबर पर मैसेज भेज सकते हैं.
  • मैसेज को इस तरह लिखें SEAT PNR नंबर Seat नंबर OCCUPIED BY UNKNOWN PASSENGER

यह भी पढ़ें – Aadhaar Card: क्या आधार कार्ड पर अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा? दावे पर UIDAI ने दिया जवाब, जानें

एक और आसान तरीका

इसके अलावा आप चाहें तो RailMadad ऐप या फिर पोर्टल के जरिए भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इससे आपकी समस्या सीधे रेलवे तक पहुंच जाती है.

रेलवे के नियम क्या कहते हैं?

रेलवे के नियमों के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति बिना टिकट या फिर बिना अधिकार के किसी और की रिजर्व सीट पर बैठता है और हटने से मना करता है तो उसे वहां से हटाया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *