मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कर दिया बाहर? RCB के खिलाफ मैच से पहले आया हैरान करने वाला अपडेट


Hardik Pandya, Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में अपना 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 10 मई (रविवार) को रायपुर में खेलेगी. लेकिन मैच से पहले टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पर चौंकाने वाला अपडेट सामने आया, जिससे ऐसे कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या मुंबई ने हार्दिक को पूरी तरह से बाहर कर दिया है? 

बता दें कि मुंबई ने पिछला मुकाबला 04 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला था. मुकाबले में हार्दिक टीम से बाहर थे. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते हुए नजर आए थे. सूर्या ने टॉस के वक्त बताया था कि हार्दिक पूरी तरह से ठीक नहीं हैं, जिसके चलते वह प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हैं. 

अगले मैच के लिए टीम के साथ रायपुर नहीं पहुंचे हार्दिक 

क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि हार्दिक पांड्या ने आरसीबी के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम के साथ रायपुर ट्रैवल नहीं किया है. रिपोर्ट में बताया गया कि 06 मई (बुधवार) को मुंबई के खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर एक साथ आए, जिसमें हार्दिक पांड्या गायब रहे. इसके साथ हार्दिक को लेकर ऐसा भी कोई अपडेट नहीं आया कि वह मैच करीब आने के साथ टीम के साथ जुड़ जाएंगे. 

टीम के साथ हार्दिक का भी फॉर्म खराब 

सीजन में अब तक मुंबई इंडियंस की तरफ से काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. टीम के साथ-साथ कप्तान हार्दिक पांड्या का निजी प्रदर्शन भी बेकार नजर आया है. मुंबई ने सीजन में 10 मैच खेल लिए हैं. इसमें टीम ने 3 में जीत दर्ज की है. बाकी के 7 मैचों में हार का सामना किया है. टीम के पास 6 प्वाइंट्स हैं. ऐसे में टीम का प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है. 

वहीं हार्दिक का निजी फॉर्म भी चिंता का विषय है. सीजन की 8 पारियों में बैटिंग कर चुके हार्दिक ने 20.85 की औसत औ 136.44  स्ट्राइक रेट से 146 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 फिफ्टी भी नहीं निकली है. उनका हाई स्कोर सिर्फ 40 रनों का रहा. बाकी गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने 8 पारियों में सिर्फ 4 विकेट चटकाए हैं.

 

यह भी पढे़ं: SRH VS PBKS: आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला आज, पॉइंट टेबल के टॉपर्स के बीच मैच

IPL 2026: ओवरटन और रुतुराज ने छोड़ी आसान कैच, वीडियो वायरल, देखकर नहीं होगा यकीन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *