हापुड़: ‘प्यार, श्मशान और वशीकरण…’, प्रेमिका को वश में करने के लिए जलती चिता से ले गया सिर, पुलिस भी हैरान


उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के काले चेहरे को उजागर किया है. पुलिस ने बीते दिन श्मशान घाट से जलती चिता से सिर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. चौंकाने वाली बात ये है कि पूरी वारदात प्रेमिका और उसके परिवार को वशीकरण के जाल में फंसाने के लिए की गई थी. पुलिस ने इस मामले में साधु के भेष में घूम रहे तांत्रिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी अमन अपनी प्रेमिका और उसके माता-पिता को अपने नियंत्रण में करना चाहता था. इसके लिए उसने अंधविश्वास का सहारा लिया.

ये भी पढ़ें: महोबा में 40 लाख की वित्तीय धोखाधड़ी पर एक्शन, पनवाड़ी ग्राम प्रधान संजय दुबे बर्खास्त

प्रेमिका और उसके परिवार के वशीकरण का दावा

जानकारी के अनुसार अमन की मुलाकात अवधेश शर्मा नाम के एक व्यक्ति से हुई, जो साधु के भेष में तांत्रिक क्रियाएं करने का दावा करता था. अवधेश ने अमन को झांसा दिया कि यदि वह जलती चिता से मानव खोपड़ी लेकर आएगा, तो वह ऐसा वशीकरण करेगा कि प्रेमिका और उसका परिवार अमन के कदमों में होगा.

जलती चिता से ले गए सिर

इसी खौफनाक इरादे से आरोपियों ने श्मशान घाट से 16 वर्षीय युवक शुभांशु की खोपड़ी जलती चिता से चोरी कर ली. शुभांशु हापुड़ में देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला सोटावली का रहने वाला था और उसकी बीमारी के चलते मेरठ के एक अस्पताल में मौत हुई थी. जिसके बाद परीजन हापुड़ शमशान में शुभांशु की बॉडी का अंतिम संस्कार करके चले गये. तभी तीनों आरोपियों ने जलती चिता से सिर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया.

संदिग्ध सामग्री बरामद

आरोपियों की यह करतूत इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. जिसमें वह खोपड़ी ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं. जब पुलिस ने इन आरोपियों की कुंडली खंगाली, तो उनके होश उड़ गए. आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है. इसमें लगभग 50 अलग-अलग महिलाओं और पुरुषों की तस्वीरें मिली हैं, जिन पर तांत्रिक क्रियाएं की जा रही थीं. पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने में जुटी है जिनकी तस्वीरें बरामद हुई हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं, इस घटना को लेकर सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि दो दिन पूर्व एक घटना सामने आई थी कि शमशान में अंतिम संस्कार के बाद एक युवक के अवशेष तीन व्यक्तियों के द्वारा चोरी किये गये थे. पूछताछ में सामने आया है कि वशीकरण के लिए और तंत्र-मंत्र व तांत्रिक क्रियाओं के लिए यह चोरी करते थे. पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल में जुटी है.

ये भी पढ़ें: ‘पहले लोग गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज…’, टू-लेन ब्रिज के उद्घाटन पर बोले CM योगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *