अरबपति अनन्या बिड़ला ने मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के प्रेस्टिजियस रेड कार्पेट पर अपनी पहली प्रेजेंस से इंटरनेट पर धूम मचा दी है. उनका मेट गाला 206 का लुक इवेंट की थीम, ‘फैशन इज आर्ट’ के मुताबिक था. रॉबर्ट वुन के शानदार ऑल-ब्लैक गाउन में अनन्या ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया और हर कोई उनके लुक को देखता रह गया.
अनन्या बिड़ला का मेट गाला 2026 लुक
मेट गाला 2026 में अपने ग्रैंड डेब्यू के लिए अनन्या रॉबर्ट बन द्वारा डिज़ाइन किए गए शानदार ऑल-ब्लैक फ्लेयर्ड गाउन में नज़र आईं. उनके आउटफिट में कमर पर फ्लेयर्ड पेप्लम वाली एक शार्प टेलर्ड जैकेट थी, जिसे एक अट्रैक्टिव स्कर्ट के साथ पेयर किया गया था, जिसने पूरे लुक को एक स्कल्प्चरल फील दिया था.
अनन्या का मैटेलिक मास्क बना चर्चा का विषय
हालांकि अनन्या का आउटफिट स्टाइलिश और शानदार था, लेकिन असली चर्चा का विषय सुबोध गुप्ता द्वारा तैयार किया गया एक बोल्ड मेटैलिक मास्क था. स्टेनलेस स्टील से बना इस मास्क ने अनन्या के चेहरे को पूरी तरह से ढक दिया. इस मास्क ने उनके पूरे लुक को काफी लाइमलाइट में ला लिया और इसने हर किसी का ध्यान खींचा. अब अनन्या की मेट गाला 2026 की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगा रही है.

मास्क पहनने का क्या था मकसद
अनन्या का मैटेलिक मास्क से चेहरा छिपाने का मकस्द स्टाइल के साथ अपने आउटफिट को हाईलाइट करना था. ताकि हर किसी का ध्यान उनके चेहरे की बजाय उनकी ड्रेस पर जाए. बता दें कि अनन्या बिड़ला के इस लुक को रिया कपूर ने डिजाइन किया था जो काफी इम्प्रेसिव रहा. वहीं अनन्या ने मेहता एंड संस जूलरी के साथ खुद को स्टाइल किया था. वहीं उन्होंने ओपन हेयर्स रखे थे.

अनन्या बिड़ला के लुक पर फिदा हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस
वहीं लोग अब अनन्या के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं. करीना कपूर से लेकर जोया अख्तर, सोनम कपूर और भूमि पेडनेकर तक ने उनके लुक की तारीफ की है.


