‘अगला टारगेट मैं हूं’, राष्ट्रपति से मिलने के बाद राघव चड्ढा का दावा- ‘बदला ले रही है AAP सरकार’


आम आदमी पार्टी (AAP) का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसदों को लेकर राजनीति तेज हो गई है. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की मजबूती बरकरार रखने के लिए एक ओर मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने विधायकों से साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर रहे हैं. इस बीच राघव चड्ढा समेत अन्य सांसदों ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की है. 

मंगलवार (5 मई) को आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में आने वाले राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और राजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे और मौजूदा हालात पर अपना पक्ष रखा. 

‘बदले की भावना से काम कर रही पंजाब सरकार’- राघव चड्ढा

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, “AAP को छोड़ बीजेपी में विलय करने के बाद जिस तरह से पंजाब सरकार बदले की भावना से काम कर रही है, यह मैंने प्रेसिडेंट के सामने भी रखा है. उन्हें बताया है कि आप खतरनाक साजिश रच रही है.” उन्होंने आगे कहा, “जबतक थे आज्ञाकारी तबतक ही थे संस्कारी.”

बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया और इसके उदाहरण भी दिए. उन्होंने कहा, “सबसे पहले हरभजन सिंह को टारगेट किया गया फिर राजेंद्र गुप्ता की फैक्ट्री बंद करने के लिए बिजली-पानी काट दिया. हद तब हो गई जब संदीप पाठक के खिलाफ दो संगीन धराओ में एफआईआर दर्ज कर दी गई.”

राघव चड्ढा ने AAP को नसीहत देने के लहजे में कहा, “यह खेल बंद कर दें. जबतक हम आप के साथ थे अच्छे थे लेकिन जैसे ही हमने पार्टी छोड़ी हम भ्रष्टाचारी और गलत हो गए.” उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार और मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रही है. ये जो प्रदूषण विभाग के नोटिस है और जो एफआईआर है, वो बेहद चिंताजनक है.”

‘चंद महीनों की सरकार है AAP’- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने AAP को याद दिलाया कि उनकी केवल एक राज्य में सरकार है, बीजेपी की कितनी राज्यों में सरकार है ये उन्हें पता होना चाहिए. वहीं, पंजाब के अधिकारियों से चड्ढा ने कहा, “आप डरिए नहीं क्योंकि ये सरकार चंद महीनों की है. राजघाट जाने वाले बदले की भावना से कार्य कर रहे हैं.”

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *