पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी अब सिर्फ एक नाश्ता नहीं बल्कि सियासी पहचान बन गई है. 23 और 29 अप्रैल को हुए चुनाव का रिजल्ट 4 मई को बीजेपी के पक्ष में एकतरफा जाता दिखाई दे रहा है. 205 सीटों पर आगे चल रही बीजेपी ने अपने कार्यालयों पर अलग अलग तरह से जीत का जश्न मना रही है. दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कार्यकर्ता आम लोगों के साथ झालमुड़ी बांटकर जीत का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं.
बंगाल जीत पर बीजेपी मुख्यालय में बंटी झालमुड़ी
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 15 साल से काबिज ममता बनर्जी की सरकार को बीजेपी ने अपनी आंधी से एक तरफा बाहर कर दिया है और सत्ता वापसी के सारे दरवाजे ममता बनर्जी के लिए फिलहाल बंद हो गए हैं. ऐसे में इस प्रचंड जीत का जश्न बीजेपी बंगाली तरीके से मनाती दिखाई दे रही है. एक ओर जहां चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने झालमुड़ी का स्वाद चखा था तो वहीं अब बंगाल जीत के बाद पूरी बीजेपी नमो झालमुड़ी बांटकर जीत का जश्न मनाती दिखाई दे रही है.
बंगाल जीत के बाद दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में बटीं नमो झालमुड़ी pic.twitter.com/tLzszwQc0b
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) May 4, 2026
जलेबी, पूड़ी और झालमुड़ी का लगा स्टॉल
वीडियो में दिख रहा है कि बीजेपी के कार्यकर्ता और कई नेता बीजेपी मुख्यालय पर नमो झालमुड़ी पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं. एक ओर जलेबी छन रही है और दूसरी ओर काउंटर पर नमो झालमुड़ी का नाश्ता कराया जा रहा है. वीडियो देखकर इतना तो साफ हो गया है कि पीएम मोदी का झालमुड़ी फैक्टर बंगाल में जादू कर गया. वीडियो अब वायरल है और लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो
यूजर्स बोले, रसगुल्ला खाना मत भूलना
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में इंटरनेट यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आज मीठा तीखा सब एक साथ चलेगा. एक और यूजर ने लिखा…झालमुड़ी के बाद रसगुल्ला खाना मत भूलना. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बंगाल जीत का जश्न बंगाली तरीके से मनाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो
