UP Politics: बृजभूषण शरण सिंह सपा में होंगे शामिल? अखिलेश यादव बोले- अगर मैं सच कहूं तो…


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश स्थित कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर जवाब दिया है.

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि मैं आपको सच बताऊं अगर पीडीए के लोग इतने तैयार है कि बीजेपी की सरकार को सब छोड़ना चाहते हैं.  आपने पूर्व सांसद और गोंडा के नेता की बात की तो राजनीतिक परिस्थितियां क्या बनती है,ये वही बेहतर बता सकते हैं.

यूपी विधानसभा में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने विपक्ष के सामने जोड़े हाथ, आखिर क्या था मामला?

अखिलेश यादव की टिप्पणी के मायने क्या?

हरदोई पहुंचे अखिलेश की यह टिप्पणी कई मायनों में अहम मानी जा रही है. बता दें पूर्व सांसद उस वक्त चर्चा में आए जब उन्होंने कन्नौज सांसद के बहराइच सदर से बीजेपी विधायक अनुपमान से अस्पताल में मुलाकात को बड़प्पन बताया था. अनुपमा का चेहरा उस वक्त झुलस गया था जब वह सपा सुप्रीमो का पुतला जला रहीं थीं.

राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं में अखिलेश सबसे पहले थे जो यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में अनुपमा से मिलने गए थे. उसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री द्वय ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, बीजेपी की यूपी इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अनुपमा से मुलाकात की थी. 

बृजभूषण के इस बयान की हो रही चर्चा

CM योगी के गिरगिट वाले बयान पर वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- खुद के राज…

गौरतलब है कि बीते कुछ मौकों पर सिंह बीजेपी की नीतियों की आलोचना कर चुके हैं. खासतौर से उनकी वह टिप्पणी सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि मुसलमान और ब्राह्मण दोनों मौजूदा वक्त में खलनायक हैं.

कैसरगंज से पू्र्व सांसद के दोनों बेटे फिलहाल सियासत में हैं. करणभूषण सिंह, सांसद हैं और प्रतीक भूषण सिंह विधायक हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *