CISCE Result 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होगा CISCE 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें इसे चेक करने का तरीका


सीआईएससीई बोर्ड के स्टूडेंट्स काफी समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. अब उनके इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं. दरअसल, बोर्ड ने 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे नतीजे जारी करने का ऐलान कर दिया है. इसके लिए गुरुवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली के साकेत में मौजूद सीआईएससीई के ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

गौरतलब है कि CISCE बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजों के लिए काफी समय से इंतजार किया जा रहा था. अब इस बारे में बोर्ड ने जानकारी दे दी है. बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, ICSE यानी 10वीं के नतीजों के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर Course ऑप्शन में जाकर ICSE को सेलेक्ट करना होगा. वहीं, ICE यानी 12वीं के नतीजे चेक करने के लिए Course ऑप्शन को सेलेक्ट करके ISC पर क्लिक करना होगा. यहां यूनीक आईडी, इंडेक्स नंबर और CAPTCHA डालने के बाद रिजल्ट सामने आ जाएगा, जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं. 

इन जगहों पर मिल जाएगा रिजल्ट

जानकारी के मुताबिक, सीआईएससीई बोर्ड के स्टूडेंट्स अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा Careesrs Portal और DigiLocker Portal पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

कब हुई थीं परीक्षाएं?

ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं इस साल 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. वहीं ISC कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल 2026 तक चलीं. लंबे परीक्षा कार्यक्रम के बाद अब छात्र नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बार करीब 2.6 लाख छात्र ICSE परीक्षा में शामिल हुए, जबकि लगभग 1.5 लाख छात्रों ने ISC की परीक्षा दी.

कहां देख सकेंगे रिजल्ट?

  • cisce.org
  • results.cisce.org

पिछले साल कब आए थे नतीजे?

  • 2025: 30 अप्रैल
  • 2024: 6 मई
  • 2023: 15 मई
  • 2022: जुलाई (कोविड के कारण देरी)

पिछले साल का प्रदर्शन बढ़ा रहा उम्मीद

पिछले साल ICSE कक्षा 10 का पास प्रतिशत 99.35% रहा था, जबकि ISC कक्षा 12 का पास प्रतिशत 99.34% दर्ज किया गया था. इतने शानदार परिणाम के बाद इस साल भी छात्रों को अच्छे नतीजों की उम्मीद है.

अब नहीं होंगे कंपार्टमेंट एग्जाम

इस बार CISCE ने एक बड़ा बदलाव भी किया है. अब पारंपरिक कंपार्टमेंट परीक्षा नहीं होगी. इसकी जगह छात्रों को री-इवैल्यूएशन और इम्प्रूवमेंट एग्जाम का मौका दिया जाएगा. छात्र उसी शैक्षणिक वर्ष में अधिकतम दो विषयों में सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे.

कैसे चेक करें रिजल्ट?

छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर परीक्षा मेन्यू में ICSE या ISC चुनें.
अब छात्र अपना UID, Index Number और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें.
इसके बाद छात्र ‘Show Result’ बटन पर क्लिक करें.
फिर छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें: तेलंगाना बोर्ड 10वीं के नतीजों में लड़कियों का दबदबा, 6 प्राइवेट स्कूलों में सारे स्टूडेंट्स फेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *