चिकन न बनाने पर पत्नी को डांटा, गुस्साई महिला ने गले पर मार दी हंसिया… हो गई मौत


तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में शनिवार रात खाने को लेकर हुई कहासुनी ने एक जान ले ली. 28 वर्षीय कबाड़ विक्रेता पर उसकी पत्नी ने कथित तौर पर हंसिया से हमला कर दिया. यह हमला तब हुआ जब उसने अपनी पत्नी को चिकन न पकाने पर डांटा था. मृतक की पहचान गोसांगी कॉलोनी निवासी कोडंदम शिवाजी के रूप में हुई है.

शनिवार रात करीब 9 बजे शिवाजी का अपनी पत्नी लक्ष्मी से चिकन करी न बनाने को लेकर झगड़ा हो गया. पास में ही रहने वाले उनके रिश्तेदार दादाया और शारदा घर आए और दोनों को शांत कराया. हालांकि, उनके जाने के कुछ ही देर बाद झगड़ा फिर शुरू हो गया और शिवाजी ने लक्ष्मी पर अपनी इच्छा के अनुसार खाना न बनाने और अन्य घरेलू समस्याओं के लिए फिर से आरोप लगाया.

शिवाजी की गर्दन पर हंसिये से हमला
झगड़ा बढ़ने पर एक अन्य रिश्तेदार नंदिनी ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन पति-पत्नी का झगड़ा जारी रहा. कामारेड्डी इंस्पेक्टर बी. नरहरि ने बताया, “झगड़े के दौरान लक्ष्मी ने घर में रखी एक हंसिया उठाया और शिवाजी की गर्दन पर हमला कर दिया. हमले के बाद शिवाजी गिर पड़े और गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई. अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.” 

परिजनों ने क्या बताया
पीड़ित के बड़े भाई सूरी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शिवाजी ने लगभग 6 साल पहले लक्ष्मी से शादी की थी और उनकी 2 बेटियां हैं. यह दंपत्ति पिछले छह महीनों से अपने रिश्तेदार दादायाह के किराए के मकान में रह रहा था. परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि शिवाजी और लक्ष्मी के बीच घरेलू मुद्दों पर अक्सर झगड़े होते थे और बड़ों ने कई बार उनके बीच विवाद सुलझाने के लिए हस्तक्षेप किया.

BJP अब ममता बनर्जी को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रही, TMC ने बीजेपी नेता का पोस्ट शेयर कर लगाया बड़ा आरोप

सूरी की शिकायत के आधार पर, रविवार को लक्ष्मी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है. पुलिस ने सोमवार को लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

‘युद्ध नहीं, बातचीत ही रास्ता’, SCO में गूंजा भारत का मैसेज; राजनाथ सिंह ने न्यू वर्ल्ड ऑर्डर पर दिया बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *