‘ईरानियों ने भेजा था एक नया शांति प्रस्ताव, लेकिन…’, तेहरान-वॉशिंगटन वार्ता ठप होने पर ट्रंप का बड़ा दावा


अमेरिका ईरान सीजफायर के बीच दोनों देशों में बातचीत न होने पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरानियों ने एक नया शांति प्रस्ताव भेजा था, लेकिन यह और बेहतर हो सकता था इसलिए उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया.

फ्लोरिडा से वॉशिंगटन लौटने के लिए एयर फ़ोर्स वन में सवार होने से पहले ट्रंप ने शनिवार (26 अप्रैल) को पत्रकारों से बातचीत में कहा, “उन्होंने हमें एक प्रस्ताव दिया था, जो और बेहतर हो सकता था. दिलचस्प बात यह है कि जैसे ही मैंने उसे रद्द किया, 10 मिनट के भीतर ही हमें एक नया प्रस्ताव मिल गया जो कहीं बेहतर था.”

ईरान के साथ ठप पड़ी वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरानियों ने एक नया शांति प्रस्ताव भेजा था, लेकिन यह और बेहतर हो सकता था. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस नए प्रस्ताव के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, सिवाय इसके कि उन्होंने बहुत कुछ प्रस्तावित किया, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी एक शर्त यह है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए.

जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ की पाकिस्तान यात्रा रद्द 
डोनाल्ड ट्रंप ने जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ की पाकिस्तान यात्रा रद्द करने के फैसले का बचाव करते हुए इसे बहुत खर्चीला बताया. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि गैर-मान्यता प्राप्त अधिकारियों के साथ बैठक के लिए ये उपयुक्त नहीं है. ट्रंप ने अपने वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर और मिडिल ईस्ट मामलों के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की इस्लामाबाद यात्रा रद्द कर दी थी, जो बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाने वाले थे. उन्होंने लंबी यात्रा अवधि, ज्यादा खर्च और प्रस्तावित बैठकों में ईरानी नेतृत्व की अनुपस्थिति का हवाला दिया.

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा था कि तेहरान ने संघर्ष को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ एक वर्केबल फ्रेमवर्क शेयर किया है, जबकि उन्होंने कूटनीति के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता पर गंभीर सवाल उठाए थे.

ये भी पढ़ें 

US Firing: व्हाइट हाउस पत्रकारों के डिनर कार्यक्रम में जिस शूटर ने की थी अंधाधुंध फायरिंग, उसकी पहली फोटो आई सामने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *