यूपी के बांदा के बाद अब महाराष्ट्र के अकोला का बढ़ा तापमान, बारमेड़, जैसलमेर में पारा 46 पार


देशभर में अप्रैल महीने के अंत में ही सूरज ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया है. उत्तर प्रदेश के बांदा में बीते दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने के बाद, अब मौसम का सबसे गर्म केंद्र महाराष्ट्र और पश्चिमी राजस्थान की तरफ शिफ्ट हो गया है. महाराष्ट्र के अकोला में जहां तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, वहीं राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर और जैसलमेर भट्टी की तरह सुलग रहे हैं और यहाँ पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है.

मौसम विभाग (IMD) द्वारा रविवार, 26 अप्रैल को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री के बीच बना हुआ है. फिलहाल पूरे देश में सबसे ज्यादा गर्मी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र स्थित अकोला में दर्ज की गई है. यहाँ आसमान से ऐसी आग बरसी कि अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस के खतरनाक स्तर तक पहुँच गया.

मरुधरा में हाहाकार

सबसे खौफनाक मंजर मरुस्थलीय राज्य राजस्थान का है. यहां गर्मी और भीषण लू (हीटवेव) ने आम जनजीवन को पूरी तरह झुलसा दिया है. तपती रेत और गर्म हवाओं ने सीमावर्ती जिलों को हीट मैप के ‘डार्क रेड जोन’ में धकेल दिया है.

बाड़मेर: यहां गर्मी अपने चरम पर है. बाड़मेर का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. सुबह 9 बजे के बाद से ही सूरज की किरणें चुभने लगती हैं और दोपहर होते-होते लू के तीखे थपेड़े लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर देते हैं.

प्यार, वादा और धोखा… मुंबई के मुलुंड में शादी का झांसा देकर महिला से 31 लाख की ठगी, आरोपी फरार

जैसलमेर: ‘स्वर्ण नगरी’ के नाम से मशहूर जैसलमेर का हाल भी बेहाल है. यहाँ पारा 46.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया है. तपती रेत से उठने वाली भयंकर गर्म हवाओं ने शहर से लेकर गांवों तक अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात पैदा कर दिए हैं.

बाड़मेर और जैसलमेर में दिन के साथ-साथ रात का न्यूनतम तापमान (लगभग 29.5°C – 30.2°C) भी अधिक बना हुआ है, जिससे लोगों को रात में भी इस उमस और झुलसाती गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल रही है.

प्रशासन का अलर्ट

हीट मैप के लाल होते नक्शे और इस जानलेवा गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है. आम जनता से सख्त अपील की गई है कि वे दोपहर के समय बिना किसी अति आवश्यक काम के धूप में न निकलें. लू से बचने के लिए सिर ढक कर रखें, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और शरीर में पानी की कमी न होने दें.

Mumbai News: MGL बिल अपडेट के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, 100 से अधिक लोग शिकार, 2.7 करोड़ की ठगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *