एक छोटी लापरवाही पड़ सकती है भारी, Aadhaar असली है या नकली ऐसे करें चेक


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एआई से बने नकली आधार कार्ड, असली-नकली पहचानना कठिन।
  • UIDAI की वेबसाइट से आधार नंबर सत्यापित करें।
  • आधार सत्यापित होने पर नाम, पता, उम्र दिखेगा।
  • नकली आधार से ठगी, पहचान का गलत इस्तेमाल।

Fake Aadhaar Detection: टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उतनी ही तेजी से उससे जुड़े खतरे भी सामने आ रहे हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक खबर की चर्चा हो रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से Aadhaar जैसे दिखने वाले नकली डॉक्यूमेंट तैयार किए जा रहे हैं. जिन्हें देखकर असली और नकली में फर्क करना आसान नहीं रह गया है.

ऐसे हालात में सतर्क रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि जरा सी लापरवाही आपको धोखाधड़ी का शिकार बना सकती हैं. सही जानकारी और कुछ आसान तरीकों की मदद से आप असली और नकली Aadhaar के बीच फर्क समझ सकते हैं. साथ ही खुद को किसी तरह के परेशानी से बचा सकते हैं.  

आसान स्टेप्स में करें Aadhaar की जांच

1. सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं और “My Aadhaar” सेक्शन में एंटर करें. जहां आपको आधार से जुड़ी सभी सेवाएं मिलेंगी.

2. यहां दिए गए विकल्पों में से “Verify Aadhaar Number” पर क्लिक करें, ताकि आप आधार की असलियत चेक कर सकें.

3. अब स्क्रीन पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर सही-सही दर्ज करें और साथ में दिख रहा कैप्चा कोड भरें.

4. इसके बाद आगे बढ़ें, कुछ मामलों में आपसे मोबाइल नंबर भी मांगा जा सकता है. इस प्रक्रिया को पूरा करें. 

5. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद अगर आधार से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे उम्र, जेंडर और राज्य दिख जाते हैं, तो समझिए आपका आधार सही है. अगर कोई जानकारी सामने नहीं आती तो हो सकता है डॉक्यूमेंट फर्जी हो, ऐसे में तुरंत सतर्क हो जाएं.

दिखने में असली जैसे, लेकिन असल में फर्जी

आजकल नकली डॉक्यूमेंट्स का खतरा इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि नई तकनीक की मदद से इन्हें बिल्कुल असली जैसा बना दिया जा रहा है. ये कागज भले ही असली न हों, लेकिन देखने में इतने मिलते-जुलते होते हैं कि आम आदमी के लिए पहचान करना मुश्किल हो जाता है. यही वजह है कि कई लोग आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं.

ऐसे करते हैं धोखाधड़ी?

ठग इन फर्जी डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल लोगों को धोखा देने के लिए करते हैं. जैसे नकली पहचान दिखाकर पैसे मांगना या फिर किसी सर्विस का गलत इस्तेमाल करना सबसे कॉमन देखा गया है.

ठगों को पकड़े जाने का भी डर नहीं होता है. क्योंकि, डॉक्यूमेंट हूबहू आधार से मेल खाता है, बस उसमें दर्ज जानकारी गलत होती है. ऐसे मामलों से बचने के लिए जरूरी है कि आप थोड़ा सतर्क रहें. साथ ही असली-नकली डॉक्यूमेंट की पहचान कर सकें. 

यह भी पढ़ें: 

Retirement Planning: रिटायरमेंट के लिए क्या 1 करोड़ रुपये रहेगा काफी? समय रहते अपनाएं सही निवेश तरीके

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *