Aaj Ka Panchang 25 April 2026: आज सीता नवमी पर रवि योग, जानें पूजा मुहूर्त, राशिफल पूरा पंचांग


Hindi Panchang, 25 अप्रैल 2026: वैशाख शुक्ल नवमी तिथि और शनिवार है. आज सीता नवमी है. धर्म ग्रंथों के अनुसार इसी दिन सीता का प्राकट्य हुआ था। श्रीराम और सीता जी का जन्म एक ही नक्षत्र में हुआ. मां सीता देवी लक्ष्मी का स्वरूप हैं, इसकी पूजा से धन, वैभव, सुख, समृद्धि का आशीर्वाद बना रहता है. 

आज का व्रत

सीता नवमी के दिन राजा जनक को माता सीता खेत में बाल स्वरूप में मिली थी. इस दिन कई जगहों पर मिट्‌टी के बर्तन में धान, जल या अन्न भरकर दान दिया जाता है. मान्यता है इससे माता प्रसन्न होती हैं. सीता नवमी पर व्रत कर श्रृंगार सामग्री दान करना चाहिए. 

25 अप्रैल का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 25 April 2026)

तिथि

नवमी (25 अप्रैल 2026, रात 7.21 – 26 अप्रैल 2026, शाम 6.27)

वार शनिवार
नक्षत्र अश्लेषा
योग गण्ड, रवि योग
सूर्योदय सुबह 6.01
सूर्यास्त
शाम 6.44
चंद्रोदय
दोपहर 1.09
चंद्रोस्त
सुबह 2.31, 26 अप्रैल
चंद्र राशि
कर्क
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 7.24 – सुबह 9.03
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 6.53 – रात 8.14
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 09.03 – सुबह 10.41
यमगण्ड काल दोपहर 1.58 – दोपहर 3.36 
आडल योग सुबह 5.46 – रात 8.04
विडाल योग सुबह 8.04 – सुबह 5.45, 26 अप्रैल
गुलिक काल
सुबह 5.46 – सुबह 7.24
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 25 April 2026)
सूर्य मेष
चंद्रमा कर्क
मंगल मीन
बुध मीन
गुरु मिथुन
शुक्र वृषभ
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

25 अप्रैल 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

मेष राशि

तेज़ फैसलों और नए कामों का दिन है, सोच स्पष्ट रखें और जल्दबाजी से बचें. परिवार में आपकी बात सुनी जाएगी, सेहत में हल्की थकान रह सकती है.

वृषभ राशि

धीमी लेकिन स्थिर प्रगति का दिन है, समझदारी से लिए फैसले लाभ देंगे. काम में जिम्मेदारी बढ़ेगी, सेहत में सुस्ती रह सकती है.

मिथुन राशि

नए आइडिया और बातचीत से काम बनेंगे, लेकिन कन्फ्यूजन से बचें. दोस्तों से लाभ मिल सकता है, नींद और आराम का ध्यान रखें.

कर्क राशि

भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए फैसले लें, परिवार का सहयोग मिलेगा. काम में धीरे-धीरे प्रगति होगी, मानसिक शांति बनाए रखें.

सिंह राशि

आत्मविश्वास और नेतृत्व से सफलता मिलेगी, लेकिन अहंकार से बचें. काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, ऊर्जा अच्छी रहेगी.

कन्या राशि

प्लानिंग और डिटेलिंग से काम सफल होंगे, परफेक्शन का दबाव न लें. ऑफिस में तारीफ मिलेगी, मानसिक थकान से बचें.

तुला राशि

संतुलन और समझदारी से फैसले लें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. काम में अवसर मिलेंगे, सेहत में थकान महसूस हो सकती है.

वृश्चिक राशि

गहराई से सोचने और समझने का दिन है, जल्द प्रतिक्रिया न दें. काम में बदलाव संभव है, मानसिक तनाव से बचें.

धनु राशि

उत्साह और नई ऊर्जा से काम आगे बढ़ेंगे, सही समय का इंतजार करें. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, सेहत अच्छी रहेगी.

मकर राशि

मेहनत और अनुशासन से काम पूरे होंगे, धीरे-धीरे सफलता मिलेगी. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, थकान और तनाव का ध्यान रखें.

कुंभ राशि

नए विचार और क्रिएटिविटी से लाभ मिलेगा, आइडिया को अमल में लाएं. दोस्तों से अवसर मिल सकते हैं, मानसिक आराम जरूरी है.

मीन राशि

भावनात्मक और शांत दिन रहेगा, सोच-समझकर फैसले लें. काम में धीमी प्रगति होगी, मानसिक संतुलन बनाए रखें.

आज का उपाय 

सीता नवमी पर सीता चालीसा का पाठ करना चाहिए. इससे पति-पत्नी में वैचारिक मतभेद खत्म होते हैं और प्रेम बढ़ता है.

आज का लकी कलर 

गुलाबी और शनिवार होने से काला, नीला रंग भी शुभ रहेगा

Rashifal 25 April 2026: मेष से मीन तक राशिफल, शनि की अशुभ दृष्टि किस पर पड़ेगी, किसका होगा भला

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *