Tesla Model Y L First Review: भारत में लॉन्च टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार कितनी खास, इन 5 बातों से जानें सबकुछ

टेस्ला ने 22 अप्रैल को भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Model Y L लॉन्च की. इस गाड़ी की कीमत करीब 61.9 लाख रुपये रखी गई है, जो टेस्ला की Model Y की कीमत 59 लाख से ज्यादा है. लेकिन दाम के अलावा इस नई इलेक्ट्रिक कार में क्या है खास, आइए जानते हैं फर्स्ट लुक में… 

पहली नजर में दिखती हैं ये चीजें

Tesla Model Y L First Review: भारत में लॉन्च टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार कितनी खास, इन 5 बातों से जानें सबकुछ

टेस्ला की Model Y L पहली नजर में देखने पर बड़ी लगती है, क्योंकि इसके लेंथ में इजाफा किया गया है, जो इसके स्टांस को ज्यादा दमदार बनाती है. इसके अलावा कार का व्हीलबेस भी बढ़ाया गया है. स्टाइलिंग के नजरिए से देखें तो यह गाड़ी टेस्ला की Model Y जैसी ही लगती है, लेकिन करीब से देखने पर दोनों गाड़ियों में डिफरेंस साफ नजर आता है.

क्या है एक्स्ट्रा व्हीलबेस का फायदा?

Tesla Model Y L First Review: भारत में लॉन्च टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार कितनी खास, इन 5 बातों से जानें सबकुछ

एक्स्ट्रा व्हीलबेस का सीधा मतलब ज्यादा स्पेस है. रियर सीट में टू सीटर कैप्टन सीट लेआउट रखा गया है, जो थर्ड रो में भी है. मिडिल रो में सीटों का साइज थोड़ा कम है, लेकिन पावर एडजस्टमेंट, आर्मरेस्ट और वेंटिलेशन जैसे फीचर्स के अलावा लेगरूम और हेडरूम का काफी ज्यादा ध्यान रखा गया है. हालांकि, थाई सपोर्ट थोड़ा बेहतर किया जा सकता था. पूरे पैकेज पर गौर किया जाए तो मिडिल रो में काफी ज्यादा स्पेस है. इसके अलावा थर्ड रो में भी किसी भी बड़ी एसयूवी से ज्यादा स्पेस दिया गया है. साथ ही, पावर फोल्डिंग, वेंट्स जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं.

केबिन में क्या हुआ बदलाव?

Tesla Model Y L First Review: भारत में लॉन्च टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार कितनी खास, इन 5 बातों से जानें सबकुछ

टेस्ला Model Y L के केबिन की बात करें तो इसे बेहद लग्जरी बनाया गया है. रियर सीट पर सफर करने वालों के लिए डेडिकेटेड टचस्क्रीन मौजूद है तो ऑप्शनल टेक्सटाइल अपहोल्स्ट्री इसे ज्यादा आरामदायक बनाती है. मेन स्क्रीन में भी कई बदलाव किए गए हैं और सभी फीचर्स इसी टचस्क्रीन से कंट्रोल होते हैं. इसमें सभी कैमरे, ग्लास रूफ और 18 स्पीकर वाले ऑडियो सिस्टम के साथ कई टेक्नोलॉजी दी गई हैं.

कितनी है नई इलेक्ट्रिक कार की रेंज?

Tesla Model Y L First Review: भारत में लॉन्च टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार कितनी खास, इन 5 बातों से जानें सबकुछ

टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार Model Y L में ज्यादा पावरफुल ड्यूल मोटर लेआउट दिया गया है, जिससे ज्यादा पावर मिलती है. साथ ही, इसकी रेंज बढ़कर 680 किलोमीटर हो गई है. इसके अलावा बेहद आरामदायक राइड के लिए एडैप्टिव सस्पेंशन भी दिया गया है.

मार्केट में कितनी जगह बना पाएगी यह कार?

Tesla Model Y L First Review: भारत में लॉन्च टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार कितनी खास, इन 5 बातों से जानें सबकुछ

61.9 लाख रुपये में लॉन्च हुई Model Y L से टेस्ला की स्ट्रैटिजी क्लियर है कि वह भारतीय बाजार में अपनी बिक्री बढ़ाने पर फोकस कर रही है. इस दाम में ज्यादा इनसाइड स्पेस, ज्यादा पावर और रेंज दी जा रही है, जो इस गाड़ी को वैल्यू फॉर मनी बनाती है. हालांकि, कलर, अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स ऑप्शनल हैं, लेकिन यह तय है कि भारतीय बाजार में Model Y L अपनी पकड़ जरूर बनाएगी, क्योंकि इस कीमत में आने वाली लग्जरी गाड़ियों में थ्री रो का ऑप्शन मौजूद नहीं है. 

यह भी पढ़ें: भारत में Tesla Model Y L की एंट्री, सिंगल चार्ज पर 681Km रेंज, जानें कितनी है कीमत

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *