‘किसी को भी नही छोड़ेंगे…मिट्टी में मिला देंगे’, TCS विवाद पर मंत्री नितेश राणे ने दी चेतावनी


नासिक की आईटी कंपनी टीसीएस के बीपीओ यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न मामला लगातार सुर्खियों में है, अब इस विवाद में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता नितेश राणे (Nitesh Narayan Rane) की एंट्री हो गई है. उन्होंने इस पूरे विवाद पर तीखी टिप्पणी की है.

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने टीसीएस विवाद पर कहा है कि नासिक के IT फर्म हो या दूसरे IT कंपनी..जहां भी हमारी हिन्दू बहु-बेटियों को जिहादी मानसिकता के लोग परेशान कर रहे..मैं सरकार की तरफ से कहता हूं. किसी को भी नही छोड़ेंगे..”मिट्टी में मिला देंगे”.. बस पीड़ितों से हमारी अपील है सामने आए..डरे नही..महाराष्ट्र में देवा भाऊ की सरकार है..सबको ठीक कर देंगे.

Maharashtra News: ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ पर नितेश राणे का बड़ा बयान, कहा- नौकरियों में हिंदुओं को…

नौकरियों में हिंदू उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की मांग

इसके अलावा महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने यह मामला सामने आने के बाद राज्य में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ सामने आने का दावा किया है. उन्होंने ‘जिहादी गतिविधियों’ को रोकने के लिए नौकरियों में केवल हिंदू उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने कि मांग की है. नितेश राणे की उक्त टिप्पणी टीसीएस बीपीओ विवाद के संदर्भ में सामने आई है.

पीड़ित ने किया चौकाने वाला खुलासा

आजतक न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में इस बीपीओ में काम करने वाले एक पीड़ित का बयान सामने आया है, जिसे टीम लीडर्स के ग्रुप ने धर्मांतरण के लिए निशाना बनाया था. रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित ने कहा कि कि मैंने साल 2022 में कंपनी में काम शुरू किया था. उस समय मेरी टीम में तौसीफ अत्तार, दानिश शेख और अन्य लोग शामिल थे. तौसीफ अत्तार हमारे टीम लीडर भी थे. इसलिए, हमें उनकी कही हर बात फॉलो करनी पड़ती थी.

हिंदू देवी-देवताओं पर करते थे आपत्तिजनक कमेंट- पीड़ित

पीड़ित ने कहा कि वे लोग हिंदू देवी दवताओं को भला बुरा कहते थे. वे कुछ हिंदू देवी-देवताओं और उनके बच्चों के रूप-रंग के आधार पर उनके बारे में अपमानजनक कमेंट भी करते थे. उसने खुलासा किया है कि जब भी हम देर रात तक काम करते थे, वे मुझे रात के खाने के लिए होटल ले जाते थे और जबरदस्ती मुझे नॉन वेज खाने के लिए मजबूर करते थे. वो दोनों बार- बार सक्रिय रूप से मुझे धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे. वो मेरा धर्म बदलवाले के पीछे पड़ गए थे.

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 12 मई को वोटिंग, उद्धव ठाकरे फिर बनेंगे MLC? कांग्रेस का बड़ा ऐलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *